UP : पत्नी शादी के बाद हो गई थी गायब, जब मिली तो पति बन चुका था अपनी ही पत्नी के दो साल के बच्चे का भाई

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला शादी के एक साल बाद ही अपने पति को छोड़कर गायब हो गई। उसके ससुर भी तब से लापता थे। पति सात साल तक अपनी पत्नी और पिता को खोजता रहा। जब वह उन्हें ढूंढ़ पाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी अब उसकी मां बन चुकी थी। यानी युवक की पत्नी ने अपने ही ससुर से शादी कर ली थी। दोनों का अब एक बेटा भी है।
 
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। यहां एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर कहीं गायब हो गई। उसके ससुर भी तभी से लापता थे। पति दोनों की तलाश करता रहा। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सात साल बाद पति को पता चला कि उसके पिता और उसकी पत्नी ने एक दूसरे से शादी कर ली है और दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। पति ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।READ ALSO:-बीमा क्लेम के लिए चेहरे के साथ बीमार अंग की तस्वीर भेजने की सरकारी स्कीम पर बवाल, ऐसे में प्राइवेट पार्ट की तस्वीर भेजना भी जरूरी!

 

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। तब पता चला कि बहू चार साल पहले अपने ससुर के साथ भाग गई थी। दोनों ने शादी कर ली और अब उनका एक बेटा भी है। विवाहिता ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ भागी और उससे शादी भी कर ली। उसने यह भी कहा कि शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। इसलिए वह उस शादी को स्वीकार नहीं करती। वह सिर्फ ससुर के साथ हुई शादी को ही स्वीकार करती है। महिला ने पुलिस को ससुर के साथ शादी के दस्तावेज भी दिखाए। इसके चलते पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा। लेकिन यह मामला अब यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

 

मामला बदायूं जिले के दबोतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की युवती से हुई थी। दोनों एक साल तक साथ रहे। अगले साल उसकी पत्नी और उसका पिता कहीं गायब हो गए। तब से वह दोनों की तलाश कर रहा था। लेकिन सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। अब दोनों शादी भी कर चुके हैं।

 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और उसके ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी। शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। वह पढ़ा-लिखा भी नहीं था। न ही कुछ कमाता था। इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई थी। फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी में रहने लगे हैं।