UP : पतियों से परेशान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से  मंदिर में रचाई शादी, सात फेरों का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने सात वचन लेकर एक दूसरे से शादी कर ली। महिलाओं का कहना है कि दोनों अपने पतियों के व्यवहार से काफी परेशान थीं...और दोनों ने एक दूसरे से प्यार करते हुए मांग में सिंदूर लगाकर और एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर साथ-साथ जीवन जीने का फैसला किया है। 
 
Deoria
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गोरखपुर जिले की दो महिलाओं ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। महिलाओं ने यह विवाह देवरिया के नाथ बाबा मंदिर में किया है। इस विवाह की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लोग विवाह को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गोरखपुर की दो महिलाएं अपने पतियों से इतनी परेशान थीं कि उन्हें अपने पति के घर में रहना पसंद नहीं था। READ ALSO:-बिजनौर : नगीना में महाकुंभ से लौट रही साध्वी की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई कार, तीन साधु गंभीर घायल

 

दोनों महिलाएं आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अपने पतियों से झगड़ती रहती थीं। जिससे वे काफी तंग आ चुकी थीं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने बड़ा कदम उठाया और अपने पतियों को छोड़कर भगवान शिव के मंदिर में विवाह कर लिया। इन दोनों महिलाओं ने घर से भागकर विवाह कर लिया है। 

 

 

महिलाओं ने बताई अपनी कहानी
महिलाओं ने बताया कि उनके पति शराब पीते थे। शराब पीने के बाद महिलाओं से मारपीट करते थे। शराब पीने की वजह से दोनों काफी परेशान थीं। जब उनके शराब पीने का विरोध किया जाता था तो वह घर से निकाल देने की धमकी देते थे। कॉलोनी में महिलाओं के पति आए दिन उन्हें बेइज्जत करते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने समलैंगिक विवाह कर लिया है। महिलाओं ने भगवान को साक्षी मानकर दूधेश्वर नाथ के मंदिर में सात फेरे लिए। महिलाओं ने कहा कि अब वे अपने घर नहीं जाएंगी बल्कि शादी के बाद गोरखपुर में ही रहेंगी।