UP : हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, क्या मांग की? लिखा- आपके हर संभव सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी उपलब्ध

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पीड़ितों के लिए मदद की राशि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मुआवजा बेहद अपर्याप्त है। इसमें यह भी लिखा है कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। परिजनों से मिलते समय सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए।
 
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी। घटना पर खूब राजनीति भी हो रही है। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुआवजे की राशि बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।READ ALSO:-UP : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (S) के नेता की हत्या, सिर में लगी गोली, सामने आई बड़ी वजह

 

राहुल गांधी का पत्र 2 पन्नों का है। उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार द्वारा तय की गई मुआवजा राशि अपर्याप्त है। मुआवजे की राशि बढ़ाई जानी चाहिए और इसे जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि घायलों को जल्द से जल्द उचित इलाज दिया जाना चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।

 


राहुल गांधी ने हाथरस का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मिले 
राहुल गांधी ने पत्र में यह भी कहा कि लोगों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित परिवारों से मिलने, उनका दुख महसूस करने और उनकी समस्याओं को जानने के बाद मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

 

हाथरस में 2 जुलाई को हुए इस हादसे के बाद अब तक मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आज यानी 7 जुलाई को हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा, जिनका मूल नाम सूरज पाल सिंह है, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भोले बाबा के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला दर्ज किया गया है।

 

अखिलेश यादव और मायावती ने क्या कहा?
हादसे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हाथरस में भगदड़ की घटना में प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में इस तरह के और हादसे होंगे। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार भगदड़ की घटना में मामूली गिरफ्तारियां करके अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।

 

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को गरीबों, दलितों और पीड़ितों को गरीबी और अन्य सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे लोगों के पाखंड से गुमराह न होने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि भोले बाबा सहित हाथरस कांड में जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे अन्य स्वयंभू बाबाओं के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है।