UP : नगीना लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाज पार्टी  को छोड़ा पीछे, 52673 वोटों से आगे;

इस बार नगीना सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। यह सीट तब चर्चा का विषय बन गई जब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर एएसपी (Azad Samaj Party) को समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने टिकट नहीं दिया। चंद्रशेखर लंबे समय से नगीना सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नगीना संसदीय सीट पर कौन जीतता है।
 
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्थित नगीना लोकसभा सीट का गठन नए परिसीमन की सिफारिश के बाद हुआ था। नगीना संसदीय सीट पर पहले चरण (19 April 2024) में मतदान हुआ था। नगीना सीट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार और बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र पाल के बीच सीधा मुकाबला था।READ ALSO:-लोकसभा चुनाव रिजल्ट लाइव : वेस्ट UP में फंसी BJP के केंद्रीय मंत्री बालियान समेत कई दिग्गजों की नैया, अरुण गोविल भी पीछे

 

नगीना: 14वां राउंड
  • आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 220629
  • भाजपा के ओम कुमार को 167956
  • सपा के मनोज कुमार को 49952
  • बसपा के सुरेंद्रपाल सिंह को 6661
  • चंद्रशेखर 52673 वोटों से आगे

 

इस बार नगीना सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। यह सीट तब चर्चा का विषय बन गई जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर एएसपी (Azad Samaj Party) को सपा-कांग्रेस गठबंधन ने टिकट नहीं दिया। चंद्रशेखर लंबे समय से नगीना सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। फिर ऐन वक्त पर सपा ने चंद्रशेखर को झटका दे दिया।

 

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दलित राजनीति का युवा और लोकप्रिय चेहरा हैं। लंबे समय से तैयारी कर रहे चंद्रशेखर मुस्लिम वोटों पर मजबूत पकड़ होने का दावा करते हैं। वे दलितों के बीच लंबे समय से होमवर्क भी कर रहे थे। भाजपा ने नहटौर से तीन बार के विधायक ओम कुमार को मैदान में उतारा। उनके पास भाजपा की सांगठनिक ताकत, ओबीसी वोट पूंजी और रालोद का समर्थन था। सपा ने पूर्व जज मनोज कुमार को टिकट दिया।

 

2019 में नगीना की जनता ने बसपा के गिरीश चंद्र को 568378 वोटों से विजयी बनाया। गिरीश चंद्र ने भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह को 166832 वोटों से हराया। डॉ. यशवंत सिंह को 401546 वोट मिले।

 

नगीना सीट के बारे में जानें
नगीना सीट पर 16 लाख वोट हैं। यहां 6 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति के मतदाता तीन लाख से ज्यादा हैं। नगीना सीट बड़े नेताओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है। 1989 में सपा प्रमुख मायावती यहां से चुनाव लड़कर संसद पहुंची थीं। 2014 के चुनाव में इस सीट से यशवंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में इस सीट से बसपा के गिरीश चंद ने भाजपा के यशवंत सिंह को भारी अंतर से हराया था।