लोकसभा चुनाव रिजल्ट लाइव : वेस्ट UP में फंसी BJP के केंद्रीय मंत्री बालियान समेत कई दिग्गजों की नैया, अरुण गोविल भी पीछे

सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने सुबह 11:15 बजे तक भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल पर 62 हजार की बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि नगीना में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी पर 51 हजार की आश्चर्यजनक बढ़त बना ली है। कैराना में करीबी मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी सपा की इकरा हसन से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल INDIA गठबंधन से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला रहा।
 | 
LOK
2019 में 14 में से सात सीटें हारने के बाद क्लीन स्वीप करने की पूरी कोशिश कर रही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरनगर से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक से करीब 19 हजार वोटों से पीछे रह गए हैं। READ ALSO:-UP : लोकसभा चुनाव रिजल्ट लाइव: उत्तर प्रदेश के रुझानों में बड़ा उलटफेर, समाजवादी पार्टी बीजेपी से दोगुनी सीटों पर आगे

 

सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने सुबह 11:15 बजे तक भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल पर 62 हजार की बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि नगीना में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी पर आश्चर्यजनक रूप से 51 हजार की बढ़त बना ली है। 

 

कैराना में करीबी मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी सपा की इकरा हसन से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। मेरठ से कई राउंड की मतगणना में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने 12वें राउंड के बाद सपा पर 54 हजार की बढ़त बना ली है। 

 

बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह एक लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब पहुंच गए हैं। भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ने वाली रालोद बागपत और बिजनौर में आगे चल रही है। रामपुर, मुरादाबाद और संभल में सपा ने भाजपा पर भारी बढ़त बना ली है। 

 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (26 अप्रैल 2024) में मेरठ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल, इंडिया गठबंधन की सुनीता वर्मा और बसपा के देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि मेरठ लोकसभा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

 

शुरुआती रुझानों में मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल आगे चल रहे थे। सपा पिछड़ती नजर आ रही थी। एक घंटे बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी पीछे हो गए। 

 

पहले राउंड में भाजपा के अरुण गोविल को 20486 वोट, सपा की सुनीता वर्मा को 21744 वोट, बसपा के देवव्रत त्यागी को 3615 वोट मिले। सपा की सुनीता वर्मा भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल से 1258 वोटों से आगे चल रही थीं। दूसरे राउंड तक भाजपा के अरुण गोविल को 45305 वोट मिले। जबकि सपा की सुनीता वर्मा को 43464 और बसपा के देव व्रत त्यागी को 4482 वोट मिले। भाजपा के अरुण गोविल सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा से 9841 वोटों से आगे रहे।

 KINATIC

मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल को पांचवें राउंड में 70924 वोट मिले। सपा की सुनीता वर्मा को 49805 और बसपा के देव व्रत त्यागी को 9353 वोट मिले। भाजपा के अरुण गोविल 30119 वोटों से आगे रहे।

 

मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल को छठे राउंड में 87342 वोट मिले। सपा की सुनीता वर्मा को 58723 और बसपा के देव व्रत त्यागी को 11004 वोट मिले। भाजपा के अरुण गोविल 28619 वोटों से आगे रहे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।