UP : पहले गर्लफ्रेंड को मारा, फिर खुद को गोली से उड़ाया, आधी रात घर पहुंचा, दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही लड़की के सिर में गोली मारी 

 
रामपुर में शनिवार को सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर लड़की के परिजन आ गये। आनन-फ़ानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। READ ALSO:-मेरठ: हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, चाचा और भतीजे समेत छह शिवभक्तों की मौत, 16 हुए घायल

 
मामला शहर के पॉश इलाके ईदगाह का है। मृतक लड़की का नाम तैयबा (18) है। उनकी दो बहनें और 3 भाई हैं। एक माह पहले उसके पिता का निधन हो गया था। वहीं मृतक लड़के का नाम तालिब (20) है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। तालिब और तैयबा के घरों के बीच की दूरी 100 मीटर है। 

 

दरवाजा खोलते ही मारी गोली 
लड़की के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे तालिब ने घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बेटी तैयबा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही तालिब ने बेटी के सिर में गोली मार दी। तैयबा मौके पर ही गिरकर छटपटाने लगी। इसके बाद तालिब ने घर के बाहर आकर अपनी कनपटी में गोली मार ली।

 

गोली की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले वाले पहुंचे
परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब हम लोग दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि बेटी खून से लथपथ तड़प रही थी। तालिब भी बेटी से 10 फीट दूर गिरा था। उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद हम दोनों को अस्पताल ले गए।' जहां दोनों की मौत हो गई। 

 

पिता की पिस्तौल थी
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है।  कॉल डिटेल और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया? पिस्तौल लड़के के पिता की है, जो लाइसेंसी है। उन्होंने संभावना जताई है कि मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है।