लखनऊ एयरपोर्ट के गोल चौराहे पर स्थापित हुई भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा....तो क्या अब बदलेगा लखनऊ का नाम! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अनावरण..... 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण जी की 2 फीट ऊंची और 1200 किलो वजनी विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया है  प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने 50 लाख की लागत से तैयार किया है।
 
दरअसल, लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश की बड़ी-बड़ी उद्योग हस्तियां शिरकत कर रही हैं। ऐसे में अमौसी एयरपोर्ट पर उतरते ही लोगों को भगवान लक्ष्मण की विशाल मूर्ति के दर्शन करने को मिलेंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 फीट ऊंची और 1200 किलो वजनी लक्ष्मण जी की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण किया है। प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने 50 लाख की लागत से तैयार किया है। चर्चा यह भी है कि प्रतिमा के उद्घाटन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक तीर से दो निशाने साधने की योजना बना रही है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ का नाम बदलने की कवायद शुरू कर दी है। Read Also:-संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर राहुल गांधी बोले और किया ट्वीट- न जांच कराएंगे, न जवाब देंगे–प्रधानमंत्री जी बस अपने ‘मित्र’ का साथ देंगे, देखे वीडियो

 

उप मुख्यमंत्री बोले- जैसी सिचुएशन  उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी
बुधवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कहा था कि यह सर्वविदित है कि पहले यह शहर 'लक्ष्मण नगरी' था और अब स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री संजय निषाद का कहना है कि अगर लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी कर दिया जाए तो इसमें गलत क्या है? हमारी सभ्यता को जिंदा रखना जरूरी है। वहीं, प्रतापगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर करने की मांग की थी। भगवान राम ने इसे भाई लक्ष्मण को उपहार के रूप में दिया था। 18वीं शताब्दी में नवाब आसफुद्दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया।