मेरठ: उत्तर प्रदेश के 3 और शहरों से गुजरेगी वंदे भारत, मेरठ-सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज, मेरठ से दिल्ली केवल 1 घंटे में पहुंचाएगी 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश के 3 और शहरों से होकर गुजरेगी। गुरुवार (आज) से देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। यह मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में रुकेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून से दिल्ली वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
 
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश के 3 और शहरों से होकर गुजरेगी। गुरुवार से देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। यह मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में रुकेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से दिल्ली वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह ने उद्घाटन समारोह से ट्रेन में सवार छात्रों से बातचीत की।READ ALSO:-गाजियाबाद मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार, DCP ने ग्राहक बनकर पुलिसकर्मियों को भेजा, खुलासा हुआ; 7 को FIR

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन से सफर करेंगे। इस दौरान ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ जाएगी। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

 

ट्रेन चलने से दिल्ली, देहरादून का सफर होगा आसान: पीएम मोदी
प्रधान मंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने पर उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी। प्रधान मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर आसान और कम समय में हो जाएगा। इस ट्रेन की सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाने वाली हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान की अपनी विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।

 

प्रधान मंत्री ने कहा कि दुनिया के लोग भारत को देखने और समझने के लिए भारत आना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जैसे खूबसूरत राज्यों के लिए बेहतरीन मौका है। वंदे भारत ट्रेन इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उत्तराखंड देवभूमि की मदद करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बन रहे नए रिकॉर्ड का भी जिक्र किया।

 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने वाले कुंभ और अर्ध कुंभ में दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। हर साल कांवड़ यात्रा में लाखों-करोड़ों लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं। देश में बहुत कम राज्य हैं जहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

 

देवभूमि को मिला वंदे भारत का बड़ा तोहफा: रेल मंत्री
उद्घाटन से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'आज का दिन बहुत ही सौभाग्य का दिन है. पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बड़ी सौगात दे रहे हैं। 10 साल पहले जब रेलवे के विकास की बात आई तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे। जब मोदी 2014 में आए, तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए धन की व्यवस्था की। उत्तराखंड में रेलवे की व्यवस्था 2000-4000 करोड़ रुपये की थी और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की।

 

28 मई से नियमित ट्रेन, सप्ताह में 6 दिन चलेगी
वंदे भारत का नियमित परिचालन 28 मई से दिल्ली से और देहरादून से 29 मई से शुरू होगा। ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी 6 दिन चलेगी। यह देहरादून से सुबह 7.00 बजे रवाना होगी और 11.45 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका ट्रायल रन 23 मई को सफलतापूर्वक किया जा चुका है। रेलवे ने बुधवार को किराया तय करने के बाद ट्रेन का रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। हालांकि वंदे भारत में पहले दिन एक भी आरक्षण नहीं हुआ।

 

3 राज्यों के 5 स्टेशनों पर रुकेगी
वंदे भारत ट्रेन का देहरादून-दिल्ली के बीच सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस 3 राज्यों में 5 स्टेशनों पर रुकेगी। अगर आनंद विहार टर्मिनल से मेरठ की दूरी की बात करें तो वंदे भारत यह दूरी महज 57 मिनट में तय करेगा।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन-                  समय
देहरादून-              7.00 बजे
हरिद्वार-                8.04 बजे
रुड़की-                 8.49 बजे
सहारनपुर-            9.27 बजे
मुजफ्फरगनर-       10.07 बजे
मेरठ-                   10.37 बजे
आनंद विहार-         11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
मेरठ-                      6.38
मुजफ्फरनगर-          7.08
सहारनपुर-               7.55
रुड़की-                   8.31
हरिद्वार-                  9.15
देहरादून-                10.35

ये होगा किराया

सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के 8 कोच में 570 लोगों के बैठने की सुविधा होगी. इसी के साथ ट्रेन का दिल्ली से देहरादून के लिए इकोनॉमिक क्लास का किराया 1890 और चेयर कार का किराया 1065 रुपये है. इसके अलावा देहरादून से हरिद्वार के लिए इकोनॉमिक क्लास का किराया 955 रुपये और चेयर कार का किराया 540 रुपये होगा.

ट्रेन में यात्रियों को सभी लग्जरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. ट्रेन की सीट को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा. वहीं, ट्रेन में ग्रीन वाशरूम, ऑटोमेटेड डोर और CCTV कैमरे मौजूद हैं.