मेरठ : जबरदस्ती किस करने वाला आरोपी पहुंचा हवालात, बलात्कार करने आए युवक से महिला ने की थी भिड़ंत, आबरू बचाने को काट दिया था आरोपी का होंठ

मेरठ में महिला को जबरन किस करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने आए युवक का विरोध किया और भिड़ गई और आबरू बचाने उसका होंठ काट लिया था।
 
मेरठ में महिला को जबरन किस और करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने आए युवक का विरोध किया तो और अपनी आबरू बचाने को उसका होंठ काट लिया। पीड़िता की ओर से युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।Read Also:-मेरठ : दुष्कर्म करने आए युवक से महिला ने की भिड़ंत, जबरदस्ती किया KISS, फिर महिला ने दांतों से काट डाले युवक के होंठ, एफआईआर हुई दर्ज

 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि एक युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवती ने उसका होंठ काट लिया था। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

पूरा मामला यह था 
मेरठ में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाया। दुष्कर्म करने आए युवक से वह भिड़ गई। जब आरोपी ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ को अलग कर दिया। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वह दर्द से कराहने लगा। महिला भी चिल्लाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को एक पैकेट में सील कर दिया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया गया। यह पूरा मामला शनिवार दोपहर दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

 

पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। आसपास कोई नहीं था। तभी पीछे से अचानक एक युवक आया और उसे पकड़ लिया। वह घबरा गई। किसने पकड़ा यह समझ नहीं आ रहा था। महिला ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा और जबरदस्ती करने लगा।