Meerut Municipal Election Result : BJP मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 16 हजार वोटों से आगे; 20 से ज्यादा वार्डों के नतीजे आए

मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है।
 
मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। पश्चमी उत्तर प्रदेश में BJP की साख पर सवाल बन गया है कि मेरठ मेयर की सीट पर कमल खिलेगा या 2017 की तरह BJP भी मायूस होगी, यह आज तय होगा। READ ALSO:-Weather Updates: गर्मी से तपने लगी दिल्ली, आसमान से बरस रही आग! पारा 43 के पार, जानें आज का मौसम का हाल

 

BJP के मेयर प्रत्याशी हरिकांत 16 हजार वोटों से आगे
मेरठ में चौथे राउंड में BJP के मेयर पद के उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया ने बढ़त बना ली है। हरिकांत अहलूवालिया को 43480 वोट, AIMIM के अनस को 26692 वोट, SP की सीमा को 23811 वोट मिले थे. बीजेपी 16788 वोटों से आगे है. यहां शुरुआती दौर में AIMIM के अनस ने बढ़त बना ली।

 

अपडेट...
  • वार्ड 59 से BJP  प्रत्याशी प्रवीण अरोड़ा जीते।
  • वार्ड 67 से गगनदीप गौतम, वार्ड 67 से प्रवीण अरोड़ा, 51 से राजेंद्र उपाध्याय, वार्ड 39 से BJP के राजीव गुप्ता जीते.
  • वार्ड 61 से वीरेंद्र शर्मा बिल्लू जीते, 37 वार्ड से BJP  की दीपिका शर्मा जीतीं
  • वार्ड 67 से BJP की मीनल गौतम हारी। निर्दल टीनू की जीत।
  • वार्ड 29 से BJP के पवन चौधरी जीते।
  • वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस के रंजन शर्मा दूसरी बार जीते हैं।
  • वार्ड 57 से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका जीते।
  • वार्ड 55 से SP के हाजी शरीफ जीते।
  • वार्ड 1 बसपा तुलसावती, 3 अरुण माचल BJP, 9 BJP की रेशमा सोनकर, 21 BJP की बबिता खन्ना जीतीं।
  • वार्ड 25 से BJP के अशोक कनौजिया जीते, 27 वार्ड से SP के प्रदीप वर्मा, 29 से भाजपा के पवन चौधरी, 35 से भाजपा की पूनम गुप्ता जीतीं.
  • वार्ड 37 से BJP की दीपिका शर्मा जीतीं, 47 वार्ड से BJP के कुलदीप वाल्मीकि जीते।
  • शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती में SP की मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान आगे चल रही थीं. बाद में पीछे हट गए।
  • पार्षद सीटों पर BJP 35, BSP 25 सीटों पर, SP 15 सीटों पर और निर्दलीय 12 सीटों पर आगे है।
  • डीएम व एसएसपी ने नगर निगम के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।