UP : जानलेवा होती जा रही अफवाहें, उत्तर प्रदेश पुलिस की 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पर पैनी नज़र 

सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही अफवाह अब जानलेवा साबित हो रही है।  जिसके बाद पुलिस ने भी इस तरह की अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिले में अब तक चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
 
सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही अफवाह अब जानलेवा साबित हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने भी इस तरह की अफवाहों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिले में अब तक चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अब तक 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट और वॉट्सऐप ग्रुप पुलिस के रडार पर आ चुके हैं।  इनमें ऐसे समूहों (Groups) की पहचान की जा रही है जो लगातार इस तरह की अफवाहें और भ्रामक खबरें पोस्ट कर रहे हैं। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।Read Also:-मेरठ: फोम के गद्दे से भरे कैंटर में लगी आग, मुंबई से मेरठ आए फोम के गद्दे, बिजली लाइन से टकराते ही लगी विकराल आग

 

कुछ दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार भ्रामक खबरें पोस्ट की जा रही हैं। जिससे जिले का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। सहारनपुर में इन अफवाहों से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं कई महिलाओं और युवकों की जनता ने जमकर पिटाई भी की है। जिसके बाद पुलिस इस मामले को लेकर हरकत में आ गई है।

 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहें और भ्रामक खबरें पोस्ट करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान करना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि अब तक 100 से अधिक खातों और समूहों की पहचान की जा चुकी है।

 

पुलिस का गांव-गांव में जाकर जागरूकता अभियान 
अफवाहों को लेकर पुलिस ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस गांव पहुंचकर लोगों को समझा रही है। धार्मिक स्थलों से भी अनाउंसमेंट की गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समझाया जा सके।

 

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। कुछ लोगों के नाम भी चिन्हित किए गए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में बात करते हुए एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने कहा कि जिले में अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने 100 से अधिक खातों और व्यक्तियों की पहचान की है। जिन्होंने लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।