UP : सरेआम चलती स्कूटी पर अश्लीलता फैलाते कपल्स! लड़का स्कूटी चलाता रहा और लड़की चलती स्कूटी पर आगे बैठ लड़के को किस करती रही, देखें Video 

ये वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का बताया जा रहा है। लड़का-लड़की के बीच इस खुले प्यार को एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। लड़का-लड़की का खुलेआम प्यार का इजहार करने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
लखनऊ में कपल्स का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक स्कूटी चला रहा है। लड़की आगे की सीट पर बैठी है। वीडियो वायरल होने के 24 घंटे (Wednesday) के अंदर ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। Read Also:- Meerut : तेंदुए की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार से टकराने से हुई मौत; क्या ये मेरठ में दिखाई देने वाला तो नहीं?

 

वीडियो राजधानी के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज का है। यहां से कार और बाइक निकल रही हैं। इसी बीच एक स्कूटी तेज रफ्तार से सड़क पर लहराती हुई आ रही है। स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की सवार हैं। लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़की उलटी दिशा में बैठ कर लड़के के साथ इश्कबाज़ी कर रही है। हैवी ट्रैफिक के बीच हादसे से बेफिक्र लड़की अपने बॉयफ्रेंड लड़के को किस कर रही है। लड़की के प्रेमालाप के बीच लड़का ट्रैफिक को पीछे छोड़कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लड़का और लड़की प्यार में इतने बेफिक्र हैं कि भारी ट्रैफिक का शोर भी उनके प्यार में खलल नहीं डाल रहा है। सड़क पर दौड़ती गाड़ियां पीछे से पास मांगने के लिए हॉर्न दे रही हैं, लेकिन स्कूटी बेरोकटोक आगे बढ़ रही है। 

 

 

इसके बाद यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। किसी ने यह वीडियो लखनऊ पुलिस को ट्वीट किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। स्कूटी का नंबर तलाश कर युवक को पकड़ लिया।

 

 

हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बीच सड़क पर अश्लीलता करने के आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चिनहट देवा रोड गणेश नगर का रहने वाला है। वह कपड़े की दुकान चलाता है।

 

हजरतगंज चौराहे के पास का ये वीडियो हो गया वायरल 
मंगलवार की शाम हजरतगंज चौराहे के पास प्रेमी युगल ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखकर स्कूटी चला रहे थे। देर शाम वीडियो वायरल होने पर लखनऊ पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्वीटर के जरिए स्कूटी सवार दंपतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

 

सीसीटीवी से स्कूटी का नंबर ट्रेस हुआ
एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार के मुताबिक, वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर ट्रेस किया गया। जिसमें पता चला कि स्कूटी चिनहट निवासी विशंभर के नाम पर है। जिसके आधार पर हजरतगंज पुलिस की मदद से स्कूटी चालक के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।