Meerut : तेंदुए की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार से टकराने से हुई मौत; क्या ये मेरठ में दिखाई देने वाला तो नहीं?

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में तेंदुए की मौत हो गई। वहीं तेंदुए की हालत देखकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए।
 | 
mrttt
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात टोल प्लाजा के पास कार की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार पर छलांग लगाईं थी तेंदुआ ने। कार से टकराने के बाद तेंदुआ हवा में उछला और एक्सप्रेस वे की रेलिंग पर जा गिरा और उसकी मौके पर मर गया।Read Also:-Video : बेंगलुरु से सामने आया एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटे जाने का वीडियो, पीड़ित घायल शख्स का चल रहा है इलाज

 

गाजियाबाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद तेंदुए के शव को मोदीनगर वन परिक्षेत्र भेज दिया। इस नर तेंदुए की उम्र करीब साढ़े चार साल बताई जा रही है।

 

घटना के चश्मदीद मेरठ के कारोबारी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम दिल्ली से बस में बैठकर मेरठ आ रहा थे। रात के करीब 8.30 बजे थे। उनकी बस के आगे एक तेज रफ्तार कार जा रही थी। बस जैसे ही कलछीना गांव के पास पहुंची तो जंगल का एक जानवर रेलिंग के किनारे से आ गया। बस के आगे चल रही कार पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार को टक्कर मारने के बाद जंगली जानवर हवा में उछलकर रेलिंग की तरफ जा गिरा।

 


जंगली जानवर से टकराने के बाद वाहनों को तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। यात्री भी वाहन से उतरकर जंगली जानवरों को देखने लगे। पास गया तो देखा कि जिस जानवर ने मुझे टक्कर मारी वह तेंदुआ था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए के चारों ओर खून बिखरा हुआ था। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जबकि कार चालक तुरंत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को सूचना दी। तेंदुए को वन विभाग की टीम द्वारा मोदीनगर वन परिक्षेत्र लाया गया।

 तेंदुए के एक्सीडेंट में मरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम।

बता दें कि मेरठ में पिछले दो माह से लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। जिसे वन विभाग अब तक पकड़ नहीं पाया है। 2 दिसंबर को टीपीनगर के ज्वालानगर में एक तेंदुआ देखा गया था। गांधी बाग के पास आरवीसी सेंटर के पास दिखाई दिया। पिछले पांच दिनों में तीन बार तेंदुआ देखा जा चुका है। शुक्रवार रात जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को लक्ष्मी विहार के पास और फिर बीडीएस स्कूल के पास देखा गया।

 

मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मरने वाला तेंदुआ मेरठ में घूम रहा तेंदुआ बताया जा रहा है।  हालांकि वन विभाग अभी इस पर स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि तेंदुआ पिछले 3 दिनों से मेरठ के जागृति विहार में घूम रहा था। वही तेंदुआ मेरठ से खेतों के रास्ते मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की ओर गया होगा। जागृति विहार नाले के किनारे जिस तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, उसकी उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। एक्सप्रेस वे पर हादसे में मरे तेंदुए की उम्र करीब साढ़े चार साल बताई जा रही है। ऐसे में लग रहा है कि यह मेरठ का तेंदुआ हो सकता है।

 

वन संरक्षक गंगा प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए तेंदुए का बुधवार को मोदीनगर वन क्षेत्र में पोस्टमार्टम किया जाएगा। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात मेरठ के जागृति विहार स्थित कीर्ति पैलेस के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुआ नजर आया था। शनिवार को उसके पैरों के निशान काली नदी के पास जंगल की ओर देखे गए।

 

राहगीरों ने तेंदुए की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का शव कब्जे में लिया है। गाजियाबाद एसडीओ समेत पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीओ का कहना है कि तेंदुए की मौत वाहन की चपेट में आने से हुई है। प्रथम दृष्टया कहा जा सकता है कि तेंदुआ मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के किनारे खेतों से यहां पहुंचा है, आगे की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है.

 

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि टीम को जागृति विहार से हटाया जाएगा। सोमवार को मिली सूचना पर कैंट क्षेत्र में दिन भर छानबीन की गई। आरआरटीएस के स्टाफ से भी पूछताछ की गई, लेकिन तेंदुए से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कैंट एरिया में जंगल ज्यादा है। यहां तेंदुए के आने की संभावना ज्यादा है, इसलिए इलाके में सभी 17 ट्रैप कैमरे और चार पिंजरे लगाए जाएंगे। आरवीसी सेंटर और गुरुद्वारे के पास और कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।