Monkeypox Case : उत्तर प्रदेश में मंकीपॉक्स से बचने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए ये जरुरी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य के कोविड अस्पतालों में कम से कम 10-10 बेड मंकीपॉक्स प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। 
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य के कोविड अस्पतालों में राज्य के मंकीपॉक्स प्रभावित मरीजों के लिए कम से कम 10-10 बेड आरक्षित किए जाएं।Read Also:-मेरठ : चंद ही सेकंड में मौत का कारण बना मिनी ट्रक, बाइक सवार की मिनी ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

 

उत्तर प्रदेश में खास इंतजाम
देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के कोविड अस्पतालों में कम से कम 10 बेड केवल मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों के लिए ही आरक्षित किए जाएं।

 


लोगों को किया जाना चाहिए जागरूक
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सही जानकारी देकर आम लोगों को मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाए। आदित्यनाथ ने अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए और कहा कि संक्रमित सूअरों की अंतिम क्रिया निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार ही की जाए। 

 


सुअर पालने वालों को दी जाएगी मदद
उन्होंने यह भी कहा कि सुअर पालन कई लोगों के लिए आजीविका का साधन है, इसलिए अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से जिन सुअरों की मौत हुई है उनको को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दर न्यूनतम है।

 

सरकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लेने की सलाह
उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बूस्टर डोज दिलाने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित करने के कार्य में तेजी लाने के लिए मिशन मोड में प्रयास किए जाएं।