UP Night Curfew: प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के समय में बड़ा बदलाव, अब इस समय से लागू होगी रात की पाबंदी

UP Night Curfew: शनिवार और रविवार का वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown In Uttar Pradesh) समाप्त के बाद अब योगी सराकर ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी है।
 
Night Curfew : कोरोना पर कंट्रोल के बाद उत्तरप्रदेश (Uttar radesh) सरकार लगातार जनता को पाबंदियों से राहत दे रही है। शनिवार और रविवार का वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown In Uttar Pradesh) समाप्त के बाद अब योगी सराकर ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में एक घंटे की कमी कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में अब 8 की बजाया 7 घंटे का कर्फ्यू रहेगा। Read Also : Nipah Virus : केरल में निपाह वायरस से बच्चे की मौत के बाद उसके संपर्क में आए 11 लोगों में दिखे लक्षण

 

योगी सरकार के आदेश के मुताबिक प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जबकि पहले इसका समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक था। हालांकि योगी सरकार का आदेश है कि प्रदेश में पाबंदियों में भले ही ढील दे दी गई हो, लेकिन  जनता को कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा। 

 

बाजार बंद होने का समय भी बदलेगा

नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव होते ही अब प्रदेश में बाजार बंद करने का समय भी बदल जाएगा। नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करते हुए रात 11:00 बजे तक सभी दुकानें-बाजार बंद हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए टाइम टेबल के हिसाब से गाइडलाइंस जारी करने का आदेश दिया है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और बार जैसे कारोबारियों को ज्यादा राहत मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी की जाए। 11 बजे तक सभी दुकानें-बाजार बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। सीएम ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।