यहां चाय बेच रहे ट्रांसजेंडर, देश के इस रेलवे स्टेशन पर खुला देश का पहला ट्रांस टी स्टॉल

अब तक आपने देश भर में रेलवे स्टेशनों पर कई चाय की दुकानों पर पुरुषों को चाय बेचते देखा होगा। लेकिन अब गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर आपको कुछ इस तरह नया देखने को मिलेगा। ट्रांस टी स्टॉल। जी हां, अब आपको यहां ट्रांसजेंडर्स चाय बेचते हुए नजर आ जाएंगे।
 
अब तक आपने देश भर में रेलवे स्टेशनों पर कई चाय की दुकानों पर पुरुषों को चाय बेचते देखा होगा। लेकिन अब गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर आपको कुछ नया देखने को मिलगा। वो है ट्रांस टी स्टॉल। जी हां, अब आपको यहां ट्रांसजेंडर्स चाय बेचते हुए नजर आ जाएंगे। दरअसल, ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने भी इस सिलसिले में एक बड़ी पहल की है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा अपनी तरह का पहला चाय स्टाल शुरू किया गया है।Read Also:-चार धाम यात्रा: अब तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन, यहां जानिए कब खुलेंगे कपाट

 

 

 

इसे ट्रांसजेंडरों को सशक्त बनाने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह के और स्टॉल खोले जाएंगे, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय गर्व के साथ जीवन जी सके।