सपा और प्रसपा में हो सकता है विलय, मुलायम सिंह के जन्मदिन पर होगी घोषणा!

विधानसभा चुनाव इस बार ज्यादातर पार्टियां एक होकर भाजपा के खिलाफ खड़ी होना चाहती हैं। अब खबर है कि सपा और चाचा शिवपाल की पार्टी प्रसपा में भी विलय हो सकता है। 
 
Shivpal Yadav and Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने को हैं। जिसकी तैयारियों में पार्टियां लगी हुई हैं। अब खबर है कि सपा से नाराज होकर अपनी पार्टी बनाने वाले चाचा शिवपाल फिर से सपा में विलय कर सकते हैँ। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर यह घोषणा हो सकती है। काफी समय से सपा और प्रसपा के बीच एक होने की जानकारी सामने आ रही थी। इससे पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ भी कर दिया था कि जहां से चाचा की पार्टी की सीट होंगी वहां हम नहीं उतारेंगे।

 

अब विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव साथ हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश और शिवपाल साथ होंगे। 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। सूत्रों की माने तो चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश की बातचीत हो चुकी है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा भी प्रदेश में बड़े पैमाने पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। मेरठ : कांग्रेस को बड़ा झटका, रमेश ढींंगरा ने पार्टी छोड़ी; कहा- जो दिश हित में नहीं सोचता वो गद्दार है