पैसे उड़ा फिरोज.....चलती कार से शाहिद कपूर की वेब सीरिज 'फर्जी' का रीक्रिएट किया फिल्मी सीन, यूट्यूबर (YouTuber) जोरावर सिंह कलसी हुआ गिरफ्तार, देखें  Video  

शाहिद कपूर के वेब सीरिज 'फर्जी' के एक सीन को रीक्रिएट करने वाले यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार से 'पैसे' उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो छाए हुए हैं, जिनमें लोग कार पर स्टंट कर रहे हैं। ऐसे स्टंट के शॉर्ट वीडियो और रील खूब वायरल होते हैं। हालांकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक ऐसा करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। पुलिस कई मामलों में कार्रवाई भी करती है। अब ताजा मामला गुरुग्राम का है।Read Also:-UP : इंस्टाग्राम पर (Reel) वीडियो पोस्ट करने पर पिता ने मां और बेटी को मारी गोली; दोनों की मौत, फिर खुद भी जंगल में जाकर कर ली आत्महत्या

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कार की डिक्की का दरवाजा खुला हुआ है और एक शख्स उसमें से पैसे जैसी कोई चीज उड़ा रहा है। दरअसल, ये शख्स शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी के सीन को रीक्रिएट कर रहा था।

 

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस क्लिप में दिख रहा शख्स यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी है। दूसरा व्यक्ति कार चला रहा है। यह वीडियो गोल्फ कोर्स रोड का है। गाड़ी से नकली नोट फेंके जा रहे हैं। ऐसा ही नजारा फरगी में है। दोनों उसी सीन का वीडियो बना रहे थे।

 

 

यह वीडियो मार्च के पहले हफ्ते का है। पुलिस को अभी दूसरे आरोपी की तलाश है। यह वीडियो जोरावर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर है। वीडियो के साथ लिखा है- पैसे उड़ा फिरोज। वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट को आसानी से देखा जा सकता है। 

 

इस मामले पर एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए मामला हमारे संज्ञान में लाया गया। क्लिप में, दो लोग गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार में हैं और एक वेब शो के एक सीन को रीक्रिएट कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनके पास ऐसा करने की कोई अनुमति नहीं थी। सुरक्षा को ध्यान में रखे बिना ऐसा किया गया।

 

उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना हो सकती है। वीडियो में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी जोरावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। हम क्लिप में इस्तेमाल किए गए करेंसी नोटों के बारे में भी पूछताछ करेंगे।