Omicron: अब मुंबई में 2 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश के आधे से ज्यादा केस महाराष्ट्र से

 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के अब तक 29 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 16 महाराष्ट्र से है।

 
Maharashtra Omicron Total Cases कोरोना का खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित मिले 29 मामलों में से आधे से ज्यादा महाराष्ट्र से ही हैं। सोमवार को राज्य में 8 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 मरीज पिंपरी चिंचवड़ (Omicron in Pimpri Chinchwad) में मिले हैं, जबकि 2 मरीज मुंबई (Omicron in Mumbai) से हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में 8 मरीज मिल चुके थे। राज्य में अब ओमिक्रॉन के 16 संक्रमित मरीज हैं।

 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, देर शाम महाराष्ट्र के मुंबई में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के दो और मामले पाए गए हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर को पिंपरी चिंचवड़ में 6 मरीज संक्रमित मिले थे, जबकि यहां 10 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को एक दिन में भारत में नए वेरिएंट के 17 मामले सामने आए थे जिनमें से 9 राजस्थान, 7 महाराष्ट्र और 1 दिल्ली से था।

 

ये हैं मुंबई से मिले दो नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव

मुंबई में मिले नए मरीजों में एक व्यक्ति 37 साल का है। वह साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आया था, उसे कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग में सोमवार शाम ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। Read Also : Omicron: आ गया चिंता करने का समय, बच्चों के लिए खतरनाक है ओमीक्रॉन, महाराष्ट्र के 6 संक्रमितों में 3 और राजस्थान के 9 संक्रमितों में 2 बच्चे

 

जबकि दूसरा मरीज उसका 36 साल का दोस्त जो अमेरिका से 25 नवंबर को आया था, वो भी ओमिक्रोन वैरिएंट से प्रभावित पाया गया है, लेकिन दोनों में कोई लक्षण नहीं है। इन्हें मुंबई के सेवन हिल्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने फाइजर की कोविड वैक्सीन ली थी। महाराष्ट्र के अन्य मरीजों का पिंपरी-चिंचवाड के जीजामाता हास्पिटल में इलाज किया जा रहा है। Read Also : भारत में तीसरी लहर की शुरुआत! 4 दिन में 5 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, जानिए किस शहर में कितने मरीज

 

इसके अलावा पांच ज्यादा जोखइम और 315 कम जोखिम वाले लोगों की पहचान की गई है और टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 29 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में 13, मुंबई, पुणे में 1, राजस्थान के जयपुर में 9, गुजरात के जामनगर में 1, दिल्ली में 1 और कर्नाटक के बेंगलुरु में 2 केस ओमिक्रॉन के मिल चुके हैं। वहीं अन्य लोगों की भी तेजी से जांच की जा रही है। यह खतरनाक संक्रमण बीते 4 दिन में 5 राज्यों तक पहुंच गया है। बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के पहले दो मरीज कर्नाटक के बेंगलुरु में 2 दिसंबर को मिले थे।