भारत में तीसरी लहर की शुरुआत! 4 दिन में 5 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, जानिए किस शहर में कितने मरीज

Omicron in india: अभी तक जितने मरीज मिले हैं वे या तो विदेश से लौटे हैं या फिर विदेश से आए लोगों के संपर्क में आए हैं। एक बड़ी बात यह है कि ज्यादातर मरीजों का कनेक्शन दुबई से जुड़ा हुआ है, ये मरीज दुबई के रास्ते भारत आए हैं।

 | 
Omicron in India
Omicron in india: भारत में ओमिक्रॉन संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 2 दिसंबर तक जहां देश में एक भी ओमिक्रॉन का मामला नहीं था, लेकिन आज 3 दिन बाद 5 दिसंबर को भारत के 5 राज्यों में कोरोना का यह खतरनाक वेरिएंट पहुंच गया है। देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 21 मरीज मिल चुके हैं। 

dr vinit new

 

खतरे की बड़ी बात यह है कि इन 21 में से 17 मरीज बीते 24 घंटे यानी रविवार को ही सामने आए हैं, जबकि शनिवार को 2 और गुरुवार को 2 मरीज मिले थे। यानी इस संक्रमण के तेजी से फैलने के जो कयास लगाए जा रहे थे वे सही निकले। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को बल मिल रहा है। Read Also : मेरठ में फिर थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल होने के बाद पकड़ा गया नौशाद

 

कानपुर के IIT के प्रोफेसर मणिन्द्र कुमार ने कहा है कि ओमिक्रॉम जनवरी तक भारत में तीसरी लहर ला सकता है, यदि ऐसा हुआ तो एक बार फिर लॉकडाउन लगना तय है। ऐसे में, जरूरी हो गया है कि लोग दोबारा कड़ाई से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाएं। कोरोना से बचाव में मास्‍क लगाएं और भीड़ में जानें से बचें। सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सबसे कारगर साबित हुए हैं। यह बात साबित हो चुकी है।

 

अभी तक जितने मरीज मिले हैं वे या तो विदेश से लौटे हैं या फिर विदेश से आए लोगों के संपर्क में आए हैं। एक बड़ी बात यह है कि ज्यादातर मरीजों का कनेक्शन दुबई से जुड़ा हुआ है, ये मरीज दुबई के रास्ते भारत आए हैं। खतरे की बात यह है कि दुबई को भारत ने खतरे की श्रेणी वाले देशों की सूची में नहीं रखा है, वहां से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर जांच भी नहीं की जा रही है। वहीं देश के कई शहरों में विदेश से आए यात्री लापता हैं, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के पास इनकी जानकारी नहीं है। ऐसे में ओमिक्रोन का खतरा और ज्यादा बढ़ रहा है।

 

जयपुर (राजस्थान)

अभी तक मिले मरीजों में 9 मरीज राजस्थान के जयपुर से हैं। इनमें 4 एक परिवार के हैं और दक्षिण अफ्रीका से दुबई होते हुए पहले मुंबई और फिर जयपुर पहुंचे थे। जबकि बाकी 5 इनके संपर्क में आए थे। सभी को जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

 

पुणे (महाराष्ट्र)

7 मरीज महाराष्ट्र के पुणे में मिले हैं। इनमें एक परिवार के 6 और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। यह महिला 24 नवंबर को नाइजीरिया के लागोस से महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में रहने वाले अपने भाई के घर आई थी। महिला के साथ ही उन्सकी दोनों बेटियां, भाई व परिवार के अन्य सदस्य ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं।

 

दिल्ली

दिल्ली में मिला मरीज तंजानिया से लौटा था। सैम्पल का जीनोम सिक्वेंसिंग होने पर रविवार को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। यह मरीज LNJP अस्पताल में भर्ती है।

 

जामनगर (गुजरात)

गुजरात के जामनगर में शनिवार को 33 साल का शख्स पॉजिटिव मिला था। यह मुंबई के डोंबीवली इलाके का रहने वाला है। कुछ दिन पहले यह साउथ अफ्रीका के केपटाउन गया था इसके बाद वह दुबई के रास्ते भारत लौटा था। भारत आने पर उसका टेस्ट किया गया तो वह ओमिक्रॉम वेरिएंट से सक्रमित मिला।

 

मुम्बई (महाराष्ट्र)

शनिवार शाम को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का पहला और देश का चौथा संक्रमित मिला था। 33 साल का यह शख्स मुंबई के डोंबीवली इलाके का रहने वाला है। कुछ दिन पहले यह साउथ अफ्रीका के केपटाउन गया था इसके बाद वह दुबई के रास्ते भारत लौटा था। भारत आने पर उसका टेस्ट किया गया तो वह ओमिक्रॉम वेरिएंट से संक्रमित मिला। 

 

बेंगलुरु (कर्नाटक)

  • गुरुवार शाम को भारत में एक साथ 2 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। भारत में एक साथ मिले इन दो संक्रमितों ने पूरे देश की चिंता बढ़ा दी थी, क्योंकि इससे पहले तक भारत ओमिक्रॉन से बचा हुआ था। इन 2 मरीजों में एक 46 साल के चिकित्सक हैं, जिन्होंने 21 नवंबर को शरीर मे दर्द और बुखार के चलते टेस्ट कराया था, पॉजिटिव आने पर सैम्पल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा तो ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
  • वहीं दूसरा 66 साल का शख्स साउथ अफ्रीका का नागरिक है, जो दुबई के रास्ते कर्नाटक आया था। पहले इसका टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई, हालांकि यह शख्स 29 नवंबर को ही दुबई चला गया।

 

अब तक कहां-कहां पहुंचा ओमीक्रोन?

कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रोन अब तक 38 से ज्‍यादा देशों में पांव पसार चुका है। इनमें भारत, श्रीलंका, मलेशिया, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोत्सवाना, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, घाना, हांगकांग, आयरलैंड, इजराइल, इटली, जापान, मोजाम्बिक, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, पुर्तगाल, रीयूनियन द्वीपसमूह, सऊदी अरब , दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई दूसरे देश भी शामिल हैं।

 

कितनी रफ्तार से फैला है वायरस?

दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन का पहला मामला 24 नवंबर को मिला था। इसके दो दिन बाद डब्लूएचओ ने ओमीक्रोन को वेरिएंट ऑफ कन्‍सर्न यानी चिंता वाला वेरिएंट घोषित कर दिया था। इस वेरियंट के कारण दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले 300 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ दिनों में 30 लाख कोरोना केस आने के बाद अस्पतालों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।