मां बनी अपने ही बेटे की दुश्मन, 6 साल के मासूम बच्चे को फेका मगरमच्छ के सामने, बात इतनी थी के.....  

कर्नाटक में एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। लेकिन इसके बाद उसने जो कदम उठाया, उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। महिला ने अपने 6 साल के मासूम बच्चे को मौत के हवाले कर दिया। महिला अपने घर के पीछे से गुजर रहे नाले के पास गई और बच्चे को अंदर फेंक दिया। कोई सोच भी नहीं सकता कि एक मां ऐसा भी कर सकती है?
 
कर्नाटक के दांडेली में जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। जिसका खामियाजा एक 6 साल की मासूम को भुगतना पड़ा। एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? ये सवाल लोगों के मन में है। दांदेली में एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला अपने ही बच्चे की जान की दुश्मन बन गई।  महिला ने 6 साल के बच्चे को उठाया और घर के पीछे से गुजर रहे नाले के ऊपर पहुंच गई। यहां महिला ने बच्चे को नाले के अंदर फेंक दिया। इस नाले में बहुत सारे मगरमच्छ रहते हैं। जिसका उसे भी पता था। लेकिन उसने एक मिनट भी नहीं सोचा और अपने मासूम बच्चे को मौत के हवाले कर दिया। READ ALSO:-UP : 6 साल की मासूम से हैवानियत, होठों और गालों पर दांतों के निशान...पानी मांगा तो मुंह पर कर दिया पेशाब;

 


इस जगह को मगरमच्छ पार्क भी कहा जाता है। बच्चे का अधखाया शव दांडेली ग्रामीण पुलिस ने बरामद किया है। महिला का नाम सावित्री रवि शिरांडी है, जिसने शनिवार शाम 7 बजे बच्चे को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया था। लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन बंद करना पड़ा। जिसके बाद रविवार को दोबारा अभियान चलाया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के पिता का नाम रवि कुमार है, जो 41 साल के हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

 

दूसरा मामला: ऐसी होती है मां की ममता
इसके ठीक उलट कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक मामला सामने आया था। यहां एक मां अपने लाडले को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना मगरमच्छ से भिड़ गई। मां ने नदी के अंदर जाकर मगरमच्छ को ललकारा। अपने बच्चे को उसके खूनी जबड़ों से मुक्त कराया था। महिला गीता मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ी की रहने वाली है। जिसने 12 साल के बच्चे के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। बच्चा पानी पीने के लिए नदी पर गया था। मगरमच्छ वहां घात लगाकर इंतजार कर रहा था।