UP : 6 साल की मासूम से हैवानियत, होठों और गालों पर दांतों के निशान...पानी मांगा तो मुंह पर कर दिया पेशाब;

दुष्कर्म की शिकार छह साल की मासूम दर्द से कराह रही है। अस्पताल से आने के बाद पुलिस उसे घर से घटनास्थल पर लेके गई और संदेह के आधार पर पकड़े गए गांव के युवकों की पहचान करने के लिए देर रात तक फूलपुर थाने में रखा। मासूम ने पुलिस को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। मासूम बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली है। 
 | 
rape
दुष्कर्म की शिकार छह साल की मासूम दर्द से कराह रही है। अस्पताल से आने के बाद पुलिस उसे घर से लेकर घटना स्थल पर पहुंची और संदेह के आधार पर पकड़े गये गांव के युवकों की पहचान करने के लिए उसे देर रात तक फूलपुर थाने में रखा।  मासूम ने पुलिस को हैवानियत की जानकारी दी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए रात में मासूम बच्ची को बुलाया गया था, उसके परिजन भी साथ थे।READ ALSO:-UP: नई नवेली बीवी मुझे छूने भी नहीं देती तो सुहागरात कैसे मनाऊं? पति की अजीबोगरीब शिकायत सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान!

शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से आने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची। गिरफ्तार संदिग्धों की तस्वीरें मोबाइल फोन पर दिखाई गईं। उसे घटनास्थल पर ले गये। पुलिस ने रात आठ बजे लड़की को उसके परिजनों के साथ फूलपुर थाने बुलाया। रात दो बजे तक पकड़े गये गांव के युवकों को एक-एक कर उनके सामने लाया गया और पहचान करायी गयी। 

 

बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया
लड़की घर के बगल में रहने वाले युवक पर आरोप लगा रही है, जो रिश्ते में उसका दूर का दादा लगता है। पुलिस ने जब भी युवक की पहचान कराई तो बच्ची अपनी बात पर कायम रही। मोबाइल पर संदिग्धों की फोटो दिखाई तो किशोरी ने उन्हें पहचान लिया। जब वह एक दर्जन युवकों के साथ थाने पहुंचा तो भी बच्ची ने उसे पहचान लिया।

 

गांव में रहने वाले एक मानसिक रूप से बीमार युवक को भी आरोपी के रूप में सामने लाया लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि रेपिस्ट का चेहरे से कपडा हट गया था इस लिए वह उसे पहचान गई। 

 

आपको बता दें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान की छह साल की बेटी बुधवार की देर रात घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने गई थी। इसी दौरान मुँह पर पर कपडा बांधे एक युवक ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर एक तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कानों बालियाँ नोच लीं। लड़की लहूलुहान और बेहोश थी। यह देख आरोपी उसे घर के पास छोड़कर भाग गया।

 KINATIC

हैवानियत की हदें कर दीं पार 
मासूम बच्ची के शरीर पर दरिंदगी के निशान साफ नजर आ रहे हैं। दुष्कर्मी ने गाल और होठों पर दांत से काट लिया था। नाजुक अंगों को चोट पहुंचाई गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसने पानी मांगा तो रेपिस्ट ने उसके मुंह में पेशाब कर दिया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।