मानसून Update : Delhi NCR और उत्तर भारत में होगी तेज़ बारिश, अभी कहां-कहां पहुंचा मानसून? जानिए IMD का ताजा अपडेट

 IMD ने मानसून पर ताजा अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक Delhi NCR के अलावा उत्तर भारत में भारी बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में छा चुका है। पूर्वी भारत के राज्यों में भी भारी बारिश देखने को मिली है।
 
मौसम को लेकर आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 2 से 6 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति रहने की उम्मीद है।READ ALSO:-UP : हाथरस में दर्दनाक हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, मची चीख-पुकार...50 से ज्यादा श्रद्धालुओं की हुई मौत,150 घायल

 

वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में छा गया है। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, बिहार, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 

 उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश ने भी चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इसने 2 जुलाई को ही पूरे देश को कवर कर लिया है।

 

जबकि पहले माना जा रहा था कि करीब 8 जुलाई तक यह पूरे देश को कवर कर लेगा। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान के इलाकों में चक्रवाती स्थिति बनती दिख रही है। जिसके चलते 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 से 6 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है।

 

2 से 6 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं, 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान, 2 से 4 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

अगले चार दिनों में बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।