BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन के अंदर मारी गोली, हालत गंभीर, इलाके में बढ़ा तनाव, आरोपी MLA गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस स्टेशन के अंदर हुई फायरिंग में घायल हुए शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे हैं। 
 
मुंबई से सटे ठाणे के कल्याण उल्हास नगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के एक नेता पर गोली चलाई है। आरोपों के मुताबिक, बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश के बदायूँ में सिविल जज जूनियर डिवीजन ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच जारी

 

महेश गायकवाड़ को करीब 4 गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल है। उन्हें ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  महेश के अलावा शिव सेना शिंदे गुट के राहुल पाटिल को भी गोली लगी है। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद महेश गायकवाड़ के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और अस्पताल में भी समर्थकों की भारी भीड़ है। 

 


पुलिस ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है। मामला सत्ताधारी दल के नेताओं से जुड़ा है। दरअसल, कल्याण शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ किसी आपसी विवाद के सिलसिले में हिल लाइन पुलिस स्टेशन गए थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी।  महेश को करीब चार गोलियां लगीं। इसके बाद महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए। और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 


बताया जा रहा है कि ठाणे के बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ का इलाके में प्रभाव है जबकि महेश गायकवाड़ का भी इसी इलाके में काफी प्रभाव है, लेकिन दोनों के बीच स्थानीय राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई काफी समय से चल रही है. दोनों गुटों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है, लेकिन आज विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई और वह भी थाने के अंदर.

 
'गोली मरने वाला MLA देवेन्द्र फड़णवीस का करीबी'
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन्होंने आगे लिखा, गोली मारने वाला देवेन्द्र फडणवीस का करीबी, गोली खाने वाला मुख्यमंत्री शिंदे का करीबी, गोलीबारी का घटना स्थल, पुलिस थाना।