उत्तर प्रदेश के बदायूँ में सिविल जज जूनियर डिवीजन ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच जारी

पुलिस ने महिला जज के सरकारी आवास की खिड़की तोड़ी तो उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने महिला जज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक महिला जज के घर से कुछ कागजात और एक सुसाइड नोट भी मिला है। 
 | 
BADA
उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में शनिवार को एक महिला जज का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात एक महिला का शव उनके सरकारी आवास पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला जज का नाम ज्योत्सना राय है। वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जजीज कॉलोनी में रहती थी।READ ALSO:-मेरठ: मंगेतर की फोटो देखकर किया था गंदा कमेंट, तो आ गया गुस्सा, फिर ईंट से मार-मार कर दी हत्या; पूछताछ में खुला राज

 


शनिवार की सुबह जब महिला जज ज्योत्सना राय के सरकारी आवास का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। वह समय पर अपने कोर्ट भी नहीं पहुंचीं। तभी उनके साथी जजों ने उन्हें फ़ोन कॉल किया। जब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो साथी जजों ने पुलिस को सूचना दी। 

 


पुलिस को कमरे से कुछ दस्तावेज मिले हैं
पुलिस आवास पर पहुंची और किसी तरह कमरे की खिड़की खोली। तभी पुलिस ने देखा कि महिला जज का शव पंखे से लगे फंदे से लटक रहा है। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला जज के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला जज के कमरे से कुछ कागजात और सुसाइड नोट भी मिला। मृत महिला जज की जांच में ये कागजात और सुसाइड नोट अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

 whatsapp gif

महिला जज उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली थीं। 
आपको बता दें कि मृतक जज ज्योत्सना राय उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली थीं। 2019 में न्यायिक सेवा में चयन हुआ। अप्रैल 2023 में उनकी पोस्टिंग बदायूँ में हुई। बदायूँ में पोस्टिंग के एक साल के भीतर एक महिला जज ने आत्महत्या क्यों की? इस मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कमरे में मिले कागज व सुसाइड नोट के आधार पर जांच से मौत का कारण पता चल सकेगा।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।