मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से फैली आग, पुजारी समेत 14 झुलसे; 

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उज्जैन महाकाल मंदिर में भयानक हादसा हो गया। आरती के दौरान मंदिर में आग लग गई, हादसे में मुख्य पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। 
 
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बड़ा हादसा हो गया है। होली उत्सव के दौरान भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से वहां आग फैल गई। 13 पुजारियों और सेवक झुलस गए। घायलों का इलाज उज्जैन के जिला अस्पताल में जारी है। महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान घायल होने वालों में मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामण गेहलोत शामिल हैं।Read also:-UP : होली मिलन कार्यक्रम में पाश सोसाइटी में अर्धनग्न विदेशी डांसरों के वैले डांस पर जमकर थिरके लोग, खूब उड़ाए नोट और शराब के जाम

 

पुजारी आशीष शर्मा ने बताया, महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। मंदिर के पुजारी भी घायल हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गये। 

 

 

हादसे के वक्त सीएम का बेटा मंदिर में था
हादसे के वक्त मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। हादसे के वक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी मंदिर में थे। यह बाबा महाकाल की कृपा थी कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की और जानकारी ली. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।