भारत रत्न गायिका लता मांगेशकर कोरोना संक्रमित, ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया

लता मांगेशकर में हल्के लक्षण मिले थे। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
 
देश में डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं करीब 297 लोगों की मौत हुई है। कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गायिका लता मांगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार भारत रत्न लता मांगेशकर (Bharat Ratna Lata Mangeshkar) को कोरोना संक्रमित होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनके परिजनों ने बताया कि उनका शनिवार को कोरोना टेस्ट हुआ था। कोरोना के हलके लक्षण होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। also read: Uttrakhand corona : मकर संक्रांति पर हरिद्वार में हर की पौड़ी और ऋषिकेश में सभी गंगाघाटों पर नो एंट्री, नियम सख्ती से पालन कराने के आदेश

 

 ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार लता मांगेशकर 92 है। उन्हें उनके निवास स्थान से कुछ दूरी पर स्थित  ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital Mumbai) की आईसीयू में रखा है। वहीं, हॉस्पिटल े डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हैं

लता के नाम हैं ढेरों पुरस्कार

लता मांगेश्कर (Bharat Ratna Lata Mangeshkar) के नाम भारत के सबसे बड़े सम्मान 2001 में भारत रत्न के साथ-साथ दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी आदि परस्कार उनके नाम हैं 

 

92 साल की हैं लता मांगेशकर 
जानकारी के अनुसार गायिका लता मांगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। अभी वह 92 साल की हैं। संक्रमण होने पर उन्हें इस लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

दिल्ली में सभी निजी दफ्तर बंद, घर से काम करेंगे सभी कर्मचारी

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने के पाबंदियां लागू कर दी है। DDMA ने इसकी गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। दरअसल दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसपर किस तरह से काबू पाया जा सकता है और राजधानी में क्या और प्रतिबंधों की जरूरत है, इसे लेकर मंगलवार को डीडीएमए की मीटिंग हुई थी। जिसके बाद राजधानी में नए प्रतिबंध लागू कर दिए गए।

 

सिर्फ जरूरी सेवाओं के दफ्तरों में कर्मचारियों के आने की अनुमति

नई गाइडलाइंस के तहत अब दिल्ली के निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद हो जाएंगे, सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। हालांकि जरूरी सेवाओं को Exempted Category में रखा गया हैं, इस कैटेगिरी में आने  वाले निजी दफ्तर खुल सकेंगे, बाकी सब (वर्क फ्रॉम होम) WFH करेंगे।

 

रेस्टोरेंट और बार भी बंद

इससे पहले राजधानी के निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम हो रहा था, लेकिन अब सभी निजी दफ्तरों को पूरी तरह बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद करने का फैसला लिया गया था। हालांकि, रोक सिर्फ डाइनिंग पर ही रहेगी, टेकअवे सुविधा जारी रहेगी। यानी बैठकर खाने पर पाबंदी है, लेकिन खाना पैक कराके ले जा सकेंगे या ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे।