हाफ शर्ट, सफेद दाढ़ी, लंबे बाल और...भारत जोड़ो यात्रा के अंदाज में संसद में पहुंचे राहुल गाँधी, भारत जोड़ो के नारों से हुआ स्वागत

भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में भारत जोड़ो के नारे लगे। दरअसल, बजट पेश होने से ठीक पहले बुधवार को सभी पार्टियों के नेता संसद पहुंचे थे। 
 
भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में भारत जोड़ो के नारे लगे। दरअसल, बजट पेश होने से ठीक पहले बुधवार को सभी पार्टियों के नेता संसद पहुंचे थे। इन नेताओं में राहुल गांधी भी शामिल थे। राहुल गांधी जनवरी के अंत में कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर आज संसद पहुंचे। इस दौरान वह काफी खुश और उत्साहित नजर आए।Read Also:-Delhi-Mumbai Expressway : टोल टैक्स देना होगा सिर्फ 65 पैसे प्रति KM, 2 घंटे में तय होगा दिल्ली से जयपुर का सफर

 

संसद में उनके स्वागत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी दाढ़ी और बाल बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी और साथियों को गुड मॉर्निंग कहा। इसके बाद उनके साथियों ने संसद भवन के गेट पर जमकर नारेबाजी की और भारत जोड़ो के नारे लगाए।

 

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तब उनकी दाढ़ी छोटी थी और बाल भी ज्यादा लंबे नहीं थे, लेकिन यात्रा के अंत तक उनके लुक में काफी बदलाव आया है। अब उनकी दाढ़ी बढ़ गई है और घुंघराले बाल भी बढ़ गए हैं।

 

 

कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा सोमवार को कश्मीर में समाप्त हुई और यह यात्रा 145 दिनों तक चली। यात्रा के दौरान चार हजार किलोमीटर की दूरी तय की।

 

एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री के दिग्गज प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, बढ़ी दाढ़ी के कारण उन्होंने कुछ हद तक गंभीरता दिखाई है। उन्हें एक गंभीर व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है। वह अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे नहीं हैं। वह अब राहुल गांधी हैं। यह एक बड़ा बदलाव है जिसे लोग स्वीकार कर रहे हैं। जानकारों का यह भी कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का नया दाढ़ी वाला लुक किसी संदेश देने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।