Delhi-NCR में कोहरा छाया, दृश्यता शून्य, स्कूल भी बंद, ट्रेनें रद्द, हवाई उड़ानें भी प्रभावित

Delhi-NCR में गुरुवार शाम को कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हालात ऐसे हो गए कि नोएडा प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अपना अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा।
 
सर्दी शुरू हो गई है और कोहरा कहर बरपा रहा है। ये हाल सिर्फ Delhi-NCR का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और कश्मीर का भी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई है। इससे ट्रेन और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण नोएडा के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसे ही कोहरे की आशंका जताई है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट की संभावना है। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में 35 IPS अफसरों का प्रमोशन, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बने पुलिस महानिदेशक (DG)

 

Delhi-NCR में गुरुवार शाम को कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता लगभग शून्य हो गयी. इससे सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर चलने वाले लोगों को उठानी पड़ी।  स्थिति यह थी कि सड़क पर वाहनों को रेंग कर चलना पड़ा। इससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसी तरह कोहरा छाए रहने की संभावना है। पारा भी छह डिग्री से कम रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

 

 

 

 

कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। यहां के कई इलाके चिल्लई कलां की चपेट में हैं। डल झील जमने लगी है, अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात श्रीनगर में तापमान माइनस 3.3 डिग्री रहा। वहीं अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछली रात यहां पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

 

कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में चार की मौत हो गई
उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इनमें उन्नाव में एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. एक अन्य घटना में पुलिस जीप चला रहे सिपाही दिनेश यादव की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजफ्फरनगर जिले के मीरांपुर में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। आज़मगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पिकअप वैन और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गये। 

 

घने कोहरे के कारण राज्य में सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के क्षेत्रीय प्रबंधक (Baghpat) लोकेश राजपूत ने कहा, घने कोहरे के कारण हमने बसों के परिचालन समय में बदलाव किया है। हादसों से बचने के लिए घने कोहरे में रात के समय बसों का परिचालन बंद करने का भी आदेश जारी किया गया है। 

 

CM योगी आदित्यनाथ को रद्द करना पड़ा अयोध्या दौरा
मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रेस सचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा  मुख्यमंत्री को 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करना था  मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अब सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे  राज्य मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह से ही पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहा और कुछ इलाकों में दृश्यता 40 मीटर से भी कम दर्ज की गई  अधिकारियों ने अगले दो दिनों में सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है, जिसमें दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। 

 

फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, साउथ वेस्ट, राजस्थान और एमपी में घना कोहरा छाया रहा। खासकर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, वाराणसी, ग्वालियर, पटियाला में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे को देखते हुए वाहनों में फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की एडवाइजरी जारी की गई है। IMD ने निर्देश जारी कर कहा कि वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।