उत्तर प्रदेश में 35 IPS अफसरों का प्रमोशन, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बने पुलिस महानिदेशक (DG)

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रदेश भर के कुल 35 IPS अफसरों को नए साल का तोहफा दिया है। इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है।  सबसे बड़ा नाम स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का है। प्रशांत कुमार को अब पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है। वहीं 2009-10 बैच के 34 IPS अधिकारियों को DIG बनाया गया है। 
 | 
Prashant Kumar(DG)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल से पहले राज्य के 35 IPS अधिकारियों को अहम तोहफा दिया है। इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है। 1990 बैच के IPS प्रशांत कुमार को भी प्रमोशन दिया गया है। प्रशांत कुमार अभी तक स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर थे। अब उन्हें पुलिस महानिदेशक (DG) बना दिया गया है।  पदोन्नत अधिकारियों में 2009 और 2010 बैच के अधिकारी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है वे पहले पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।READ ALSO:-स्मार्टफोन चलाते हैं तो तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम, 1 जनवरी से लागू होंगे ये 3 नियम

 

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीजीआई) के पद पर पदोन्नत किए गए उल्लेखनीय IPS  अधिकारियों में वैभव कृष्ण, प्रभाकर चौधरी, गौरव सिंह और कलानिधि नैथानी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बैच के अधिकारियों को भी प्रमोशन सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा एसपी लॉजिस्टिक्स के पद पर कार्यरत 2009 बैच के IPS अधिकारी रोहन पी कनय को डीआइजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

 यहां देखें सभी 34 पदोन्नत IPS अधिकारियों की सूची.

Up Ips Officers List

2010 बैच के जिन अन्य अधिकारियों को DIG पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें संजीव त्यागी, पूनम, कुंतल किशोर, हरीश चंद्र, सत्यार्थ अनिरुद्ध, पंकज राठौड़, किरीट कुमार, हरिभाई, शिव हरि मीना, शैलेश कुमार यादव, राहुल राज और अन्य शामिल हैं। प्रोन्नति की सूची प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बनायी। 

 HIRING

प्रमुख सचिव ने जारी की सूची
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रशासन को लेकर हमेशा सख्त और उचित नियम अपनाती रही है। राज्य सरकार समय-समय पर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन करती रही है। इसके चलते एक बार फिर कुछ IPS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। गुरुवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने SSP से DIG बनने वाले अफसरों की सूची जारी की। 
BD

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।