किसान आंदोलन : 26 फरवरी को किसान अमृतसर से शंभू बॉर्डर तक निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि किसान आंदोलन को लेकर छह सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन को लेकर एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। समिति में वे सदस्य होंगे जो पहले आंदोलन लड़ चुके हैं। 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जोगिंदर उगराहां, बलबीर राजेवाल, दर्शनपाल, हनान मोला, रमिंदर जीत पटियाला कमेटी के सदस्य होंगे।READ ALSO:-राकेश टिकैत की हुंकार, किया दिल्ली घेराव का बड़ा ऐलान, पहले की तरह चारों तरफ से घेरी जाएगी दिल्ली…

 

बयान में कहा गया है कि 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा. कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर निकाला जाना चाहिए। दिल्ली हाईवे पर मार्च निकाला जाएगा. नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। पूरे देश के हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च होगा। यह मार्च अमृतसर से पंजाब के शंभू बॉर्डर तक निकलेगा। 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कल काला दिवस मनाया जाएगा। 

 

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर स्थिति सामान्य
किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि वे 2 दिनों तक रणनीति बनाएंगे और अगला फैसला 23 फरवरी को लिया जाएगा। किसानों का आंदोलन दो दिन के लिए रोका गया। उधर, आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। हालांकि किसान अभी भी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद किसानों ने दो दिन के लिए आंदोलन बंद करने का फैसला किया था। 

 

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आंदोलनरत किसान नेताओं से समन्वय के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो उनसे बात करेगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर प्रदर्शन होंगे। इस दौरान किसान अपने घरों के बाहर हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता राजेवाल ने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत होगी। 

 

चंडीगढ़ में संयुक्त मोर्चा नेताओं की बैठक हुई
आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में बड़ी बैठक की। इस बैठक में दिल्ली कूच को लेकर बड़े फैसले लिए गए। वहीं, दिल्ली मार्च को लेकर शंभू बॉर्डर पर किसान 13 फरवरी से धरने पर बैठे हुए हैं। किसान संगठनों ने फसलों की एमएसपी (MSP) को लेकर प्रस्ताव दिया था। इसे लेकर किसान संगठन और मंत्रियों के बीच कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन बैठक में अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को देशव्यापी कार्यक्रम का ऐलान किया है।