Bank Holidays: अप्रैल में बैंकों की बंपर छुट्टियां,15 दिन बैंक रहेंगे बंद; अपने जरूरी काम अभी निपटा लें....

चालू वित्त वर्ष 2022-23 समाप्त होने को है। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष 2023-24 में कुछ बड़े बदलाव होंगे। इन बदलावों का सीधा संबंध  पैसे और बैंकों से है।
 
Bank Holidays List: अब मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष 2023-24 में कुछ बड़े बदलाव होंगे। इन बदलावों का सीधा संबंध धन और बैंकों से है। अप्रैल 2023 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों के बारे में सभी बैंक ग्राहकों को पता होना चाहिए। अगर आपको भी अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप अभी से योजना बना सकते हैं। ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी है।Read Also:-कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद लोकसभा स्पीकर का फैसला,

 

अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे
देश के ज्यादातर बैंकों के काम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नियंत्रण होता है। बैंक अवकाश रिजर्व बैंक (RBI) की सहमति के बाद तय किए जाते हैं। सरकारी और निजी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को काम नहीं होता है। आपको बता दें कि अगले महीने अप्रैल में 15 दिन की छुट्टी रहेगी. आरबीआई के आदेश के मुताबिक अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार समेत कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 

महावीर जयंती का अवकाश 4 अप्रैल को 
अप्रैल माह में पहली छुट्टी 1 अप्रैल को बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग से शुरू होगी। महावीर जयंती पर 4 अप्रैल को अवकाश रहेगा। पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे। छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदल सकती हैं।

 

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं। 8 और 22 अप्रैल को दूसरा और चौथा शनिवार है। आइए देखते हैं अप्रैल में बैंक छुट्टियों की लिस्ट-:

 
अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची
 
  1. 1 अप्रैल, 2023 (शनिवार): बैंक खाते की वार्षिक क्लोजिंग
  2. 2 अप्रैल, 2023 (रविवार) : अवकाश
  3. 4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती
  4. 5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
  5. 7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
  6. 8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- माह का दूसरा शनिवार
  7. 9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवका
  8. 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) - डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव
  9. 15 अप्रैल 2023 (शनिवार)- विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस
  10. 16 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  11. 18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) - शब-ए-कद्र
  12. 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमा-उल-विदा
  13. 22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
  14. 23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  15. 30 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश

 

Note : -अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची आरबीआई के दिशानिर्देश के अनुसार यहां देखें (क्लिक करें)