कश्मीर के गुलमर्ग अफरवाट चोटी पर एवलांच का तांडव, एक विदेशी पर्यटक की मौत, एक स्कीयर लापता, 3 को बचाया गया

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को अचानक हुए हिमस्खलन में कई स्कीयर फंस गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक ये सभी स्कीयर विदेशी थे जो स्थानीय लोगों को बिना बताए स्कीइंग करने गए थे। बचाव दल ने 3 विदेशी पर्यटकों को बचा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, एक स्कीयर की मौत हो गई है और एक का अभी भी पता नहीं चल पाया है।
 
गुरुवार को गुलमर्ग में अचानक हुए हिमस्खलन में एक विदेशी की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य को बचा लिया गया एक स्कीयर अभी भी लापता है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम के मुताबिक, यह बर्फीला तूफान तब आया जब विदेशी पर्यटक अफरवाट चोटी पर स्थित खिलनमर्ग इलाके में स्कीइंग कर रहे थे। READ ALSO:-सरकार जल्द शुरू करेगी जीपीएस (GPS) आधारित टोलिंग प्रणाली, जितना चलेगा वाहन उतने ही पैसे देने होंगे

 

 


सभी एथलीट सुरक्षित
गुलमर्ग में खेलो इंडिया के शीतकालीन खेल भी चल रहे हैं। ऐसे में हिमस्खलन के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव के मुताबिक, हिमस्खलन खिलनमर्ग इलाके में हुआ। सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और सभी खेल तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहे हैं।'

 

10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी थी
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य के दस जिलों में ताजा हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया कि गुलाम और अनंतनाग में हिमस्खलन की आशंका है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि अगले 24 घंटों में गांदरबल, रामबन, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, पुंछ में 2 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर हिमस्खलन हो सकता है।