Amaravati Murder Case : नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर अमरावती में हुई केमिस्ट की हत्या का मास्टामाइंड इरफान गिरफ्तार, खुद को बताता है समाजसेवी

केमिस्ट उमेश कोल्हे ने नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद इरफान ने इन छह लोगों को उमेश की हत्या करने को कहा।
 
Amaravati Murder Case : उदयपुर मामले की बीच शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती हत्याकांड (Amaravati Murder Case) ने सनसनी मचा दी है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे की हत्या का मुख्य आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी एक एनजीओ चलाता है।  

 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी इरफान खान है जो नागपुर में रहबर नाम की एजनीओ चलाता है। इरफान की ऐम्बुलेस सर्विस भी है। पुलिस का कहना है कि इरफान के कहने पर ही छह लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे की चाकू खोपकर हत्या कर दी। घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था। पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, सातवां आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें - Kanhiyalal Murder case :जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान आक्रोषित वकीलों ने की कन्हैया लाल के हत्यारे गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार की पिटाई, वीडियो देखें।

 

नूपुर शर्मा के शमर्थन में किया था पोस्ट

मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे के भाई के मुताबिक उमेश की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। आसपास के मार्केट के लोग भी इस बात को मानते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उमेश ने नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जो उनकी हत्या का कारण बना है। मुख्य आरोपी इरफान ने हत्या के बाद उमेश की सोशल साइट की उस पोस्ट को भी वायरल कराया जो उन्होंने नुपूर शर्मा के समर्थन में की थी। 
अमरावती मर्डर केस : मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे और हत्या के समय सीसीटीवी फुटेज।

इन धाराओ में दर्ज है मुकदमा

 जानकारी के अनुसार जिन छह आरोपियों को उमेश की हत्या में गिरफ्तार किया गया है उन पर दर्ज मुकदमे में IPC की धारा 302, 120B, और 109 लगाई गई हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उन्होंने(उमेश कोल्हे) नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया था उस कारण यह घटना हुई।  ATS इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन हत्यारों ने भी उदयपुर में की गई दर्जी कन्हैयालाल की तरह हत्या का पैटर्न तो नहीं अपनाया। यह भी पढ़ें - Nupur Sharma Case : समाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम ने CJI को पत्र याचिका देकर नुपूर शर्मा पर कोर्ट की टिप्पणी वापस लेने की मांग की

 

ये हैं 7 आरोपियों के नाम 

  1. इरफान खान- हत्या का मास्टरमाइंड
  2. डॉ. युसूफ खान बहादुर खान 
  3. मुदासिर अहमद उर्फ ​​सोनू राजा शकीब्राहिम
  4. शोहेब खान उर्फ ​​बुरिया साबिर खान
  5. अब्दुल तौफीक उर्फ ​​नानू शेख तस्लीम
  6. अतिप रशीद आदिल रशीफ़
  7. शाहरुख पठान उर्फ ​​बादशाह हिदायत खान

 

22 जून को की थी उमेश कोल्हे की गला काटकर हत्या

जानकारी के अनुसार 22 जून की रात में उमेश कोल्हे मेडिकल स्टोर बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। उसके करीब 15 फीट पीछे की ओर उमेश की पत्नी और बेटा भी घर के लिए ही लौट रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उमेश को रोकर तुरंत चाकू से गला काट दिया। जिसके बाद उमेश जमीन पर गिर गए। उन्हें पास के अस्पताल भी ले जाया गया। परंतु डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में फुटेज के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इरफान के कहने पर हत्या की है। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।