7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सभी हदें पार, दुष्कर्म किया, ब्लेड से गला काटा और फिर सिर भी कुचल दिया...

फरीदाबाद में बच्ची के गले पर ब्लेड से वार किया गया और उसके सिर को पत्थरों से कुचल कर शव को अरावली के जंगल में फेंक दिया गया। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है।
 
हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गई हैं। दरिंदों ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। मासूम के गले पर ब्लेड से वार किया और सिर को पत्थरों से कुचल दिया, जिसके बाद शव को अरावली जंगल में फेंक दिया। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। यह घटना बीती रात की है और मामला अंखीर गांव का है। Read Also:-शहर-राज्य से दूर होने पर भी दे सकेंगे अपना वोट, चुनाव आयोग का रिमोट वोटिंग सिस्टम हुआ तैयार; जानिए आखिर कैसे होगा?

 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया है। रास्ता जाम हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब बच्ची स्कूल जा रही थी। बीच रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसका शव सिद्धदाता आश्रम के पास मिला। लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या राजा नाम के युवक ने की है। इससे पहले उसने अपने बेटे को भी मार डाला था।

 

पुलिस ने किया आरोपी राजा को गिरफ्तार 
मृतक की मां ने कहा, 'हम लोग राजा उर्फ वीरेंद्र के घर किराए के कमरे में रहते थे। उसी घर में बच्ची की भी हत्या की गई है। उस घर में कोई नहीं रहता। दूसरे मकान में राजा का पूरा परिवार रहता है। बच्ची की हत्या करने के बाद उसे पहाड़ पर फेंक दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जैसा उसने मेरी बेटी के साथ किया है, वैसा ही उसके साथ होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा, 'राजा की उम्र 22 साल है।' स्थानीय लोगों का कहना था कि आरोपी को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि वह दोबारा सिर उठाकर भी न देख सके। आंगनबाड़ी में काम करने वाली एक महिला ने कहा है कि इस तरह की घटना से गांव में भय का माहौल है और कोई भी अपने बच्चे को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हो रहा है।