Breaking : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल्ली पुलिस भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को लेकर रवाना, पंजाब पुलिस सुबह उठाकर ले गई थी, वीडियो देखें

 
भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अभी खबर आ रही है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल्ली पुलिस की टीम तेजेंद्र पाल बग्गा को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी होगी भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके आवास से उठाकर ले गई थी। इस मामले में परिजनों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

#WATCH | Team of Delhi Police leaves with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga from Thanesar Sadar Police station in Haryana's Kurukshetra

Bagga was arrested by Punjab Police today from Delhi. pic.twitter.com/rAn21Z24p5

पंजाब लौटते समय हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने अपहरण की सूचना पर पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया और कुरुक्षेत्र के सदर थाने ले गई।

 पढ़ें पूरा मामला- BJP कार्यकर्ता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस पर अपहरण का मुकदमा, हरियाणा पुलिस ने पीपी का काफिला कुरुक्षेत्र में रोका

अब खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस की टीम तजिंदर बग्गा को अपने साथ वापस दिल्ली ला रही है। 

हाईकोर्ट जाएगी पंजाब सरकार

आज सुबह से जिस प्रकार तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा हुआ है। इसमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस चर्चा में रही हैँ। हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के काफिले को रोका गया। अब बताया जा रहा है कि बग्गा को पंजाब पुलिस से लेकर दिल्ली लाया जा रहा है। इस पूरे मामले हाथ मलती रह गई पंजाब पुलिस अब हाईकोर्ट जाने की बात कह रही है।