Russia-Ukraine War से Share Market में Blood Bath: सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 600 अंक नीचे

शेयर बाजार में आज कोहराम मचा हुआ है। बाजार में चौतरफा बिकवाली से चारों तरफ ब्लड बाथ देखी जा रही है।
 
रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Ukraine-Russia War) का असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) पर भी पड़ा हुआ है। उधर यूक्रेन में जगह-जगह धमाकों की आवाज आ रही है और इधर शेयर बाजार में आज कोहराम मचा हुआ है। बाजार में चौतरफा बिकवाली से चारों तरफ ब्लड बाथ देखी जा रही है।

 

प्री-ओपनिंग में ही बाजार 3% से ज्यादा टूट गया। ICICI Bank का शेयर खुलते ही 4% गिरा है। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स (Sectorial Index) गिरावट के लाल निशान में डूबे हैं। Sensex 1813 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 55,418 पर खुला है। Nifty 514 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 16,548 पर खुला है। also read : Russia-Ukraine War : बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में घुसे रूसी सैनिक, क्रूज मिसाइल से हमला, यूक्रेन से भारतीयों को लेने गया विमान रास्ते से लौटा

सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स 2,020.90 अंक यानी 3.53% की गिरावट के साथ 55,211.16 पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 594.40 अंक यानी 3.48% की भारी गिरावट के बाद 16,468 पर ट्रेड देखा जा रहा था।

 

बैंक निफ्टी 1000 अंक टूटकर 2.69 फीसदी की गिरावट

निफ्टी के सभी 50 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी 1000 अंक टूटकर 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36422 पॉइंट पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर में भी जबरदस्त गिरावट है।

गिरने वाले शेयर्स


Tata Moters 5.23% की जबरदस्त गिरावट पर है। Tech Mahindra 4.44% टूटा है। Adani Port's में 4.32% की गिरावट है और JSW Steel 4% गिरा है। Indsund Bank 3.86% नीचे कारोबार कर रहा है


सेक्टोरियल इंडेक्स के भी सभी स्टॉक्स रेड जोन में आ गए हैं। Media Share में 3.25% की जबरदस्त गिरावट है और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.59% की गिरावट आई है। मेटल इंडेक्स भी 2.5% टूटा है। IT Index 2.80% गिरा है। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज की जोरदार गिरावट से बाजार सहमा हुआ है।