Russia-Ukraine War : बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में घुसे रूसी सैनिक, क्रूज मिसाइल से हमला, यूक्रेन से भारतीयों को लेने गया विमान रास्ते से लौटा

Russia-Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) ने यूक्रेन सेना को सरेंडर करने के लिए कहा।
 | 
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है। यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्रों में लगाातर धमाकों की आवाज सुनाई दे रही हैं। कीव से बड़ी संख्या में लोग पलायन करने लगे हैं।

 

रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) ने यूक्रेन सेना को सरेंडर करने के लिए कहा। उसने साफ किया कि उसका मकसद यूक्रेन पर कब्जा नहीं है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बुधवार देर रात रूस के यूक्रेन पर हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की है। 

Russia-Ukraine War

इन इलाकों में हो रहे धमाके

 जानकारी के अनुसार यूक्रेन के शहर  दोनेत्सक  सहित कई स्थानों पर मिसाइलों से हमले की किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन में एयरस्पेस बंद होने के बाद वहां के आसमान में केवल फाइटर जहाजों को आने-जाने की अनुमति है। 

 

वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों को दो जहजों से वापस लाया गया था। वहीं, काफी छात्र व अन्य भारतीय यूक्रेन की राजधानी कीव में रह गए थे। बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट बचे लोगों को यूक्रेन से लेने गई थी। परंतु यूक्रेन ने ऐयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया है। क्रेन में NOTAM (नोटिस टु एयर मिशन) जिसके चलते एयर इंडिया के विमान को रास्ते से वापस लौटना पड़ा है। 

Russia-Ukraine War

सुरक्षा परिषद में लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस का कहना है कि वह संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिषद को कुछ करना होगा। हम इसे लेकर कल प्रस्ताव रखेंगे।

 

वापस आ रहा एयर इंडिया का विमान

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को रेस्क्यू करने गया एयर इंडिया का विमान AI1947, कीव, यूक्रेन में NOTAM (नोटिस टु एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ रहा है।

Russia-Ukraine War

नाटो प्रमुख ने की निंदा

वहीं रूस के हमले की नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने नींदा की है। उन्होंने इसे बेवजह किया गया हमला बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे अनगिनत जाने खतरे में पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि, 'मैं यूक्रेन पर रूस के लापरवाह और अकारण हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारी कई कोशिशों और चेतावनी के बाद भी रूस ने आक्रमकता का रास्ता चुना जो ठीक नहीं है'।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।