आफ़ताब आमीन पूनावाला ने मीट काटने वाले चाकू से श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े, अमेरिकी क्राइम शो को देखने के बाद बनाया इस खौफनाक कत्ल का प्लान

मुंबई से दिल्ली के छतरपुर आए आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की शादी करने की डिमांड पर यह साजिश रची थी। इतना ही नहीं श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने 300 लीटर क्षमता का फ्रिज भी खरीद लिया था।
 
लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने वाले आफताब अमीन पूनावाला ने इस घटना के लिए पूरी तैयारी की थी। जिस श्रद्धा से वह प्यार करने का नाटक करता था, उसकी इतनी वीभत्स तरीके से हत्या की गई कि पूरी कहानी सुनकर कोई भी अचंभित रह जाए। मुंबई से दिल्ली के छतरपुर आ कर रहने वाले आफताब ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की शादी करने की डिमांड पर यह साजिश रची थी। इतना ही नहीं श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के लिए 300 लीटर क्षमता का फ्रिज खरीदा गया। वह अगरबत्ती जलाता था ताकि शव के टुकड़ो की दुर्गंध न फैले। इतना ही नहीं इस जघन्य कांड के बारे में अमेरिकी क्राइम शो 'Dexter' देख कर आइडिआ आया था।Read Also:-लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा के शरीर के किए 35 टुकड़े, हर रात जंगल में फेंकता था शरीर अंग; लिव इन में खौफनाक कत्ल

 

आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। अब उसे 5 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। 26 साल की श्रद्धा वॉकर ने माता-पिता के खिलाफ जाकर आफताब से रिश्ता जारी रखा। इसके चलते उसने अपने माता-पिता से बात नहीं की और दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए थे। एक कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान श्रद्धा की दोस्ती आफताब से हुई जो कि एक फूड ब्लॉगर था। दिल्ली आने के बाद भी श्रद्धा अक्सर सोशल मीडिया पर अपडेट करती थीं, ताकि उसके घरवालों को उनकी खबर मिलती रहे। लेकिन जब 5 महीने तक बेटी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया तो उसके पिता ने दिल्ली आकर पुलिस से संपर्क किया। 

 

 

श्रद्धा के पिता को कुछ अनहोनी की आशंका तब हुई जब बेटी के एक दोस्त ने बताया कि उनका फोन कई हफ्तों से फोन बंद होने की बात कह रहा है। रिश्ते को लेकर पेरेंट्स से खफा चल रही श्रद्धा से उन्होंने कोई बात नहीं की। जानकारी मिलने पर श्रद्धा के पिता दिल्ली पहुंचे और बेटी के लापता होने की खबर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो आफताब पकड़ा गया और अब जंगल से श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। जिस चाकू से आफताब ने उसकी हत्या की और उसे काटा वह अभी तक नहीं मिला है।