अयोध्या से BJP की हार पर टिप्पणी करने वाले ‘रामायण’ फेम एक्टर 'लक्ष्मण' पर उर्फी जावेद का पलटवार, कहा-‘इसे लोकतंत्र कहते हैं स्वार्थ नहीं'

अयोध्या लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे देखने के बाद एक्टर सुनील लहरी के रिएक्शन ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया था। एक्टर ने अयोध्या के लोगों पर सवाल उठाए थे और उन्हें फटकार भी लगाई थी। अब उनके इस बयान पर उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है। 
 
लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या सीट से बीजेपी की हार से न सिर्फ लोग हैरान हैं, बल्कि कुछ सेलेब्रिटीज ने भी इस पर निराशा जताई है। 'रामायण' फेम एक्टर सुनील लहरी भी उनमें से एक हैं। 'लक्ष्मण' के नाम से मशहूर सुनील लहरी ने अयोध्या लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने के बाद एक विवादित पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न सिर्फ अयोध्या के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान किया बल्कि उन्हें धोखेबाज भी कहा।READ ALSO:-सांसद बनी कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

  allowfullscreen

सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों पर की कड़ी टिप्पणी
अयोध्या के लोगों पर की गई इस तल्ख टिप्पणी के लिए अब एक्टर को उर्फी जावेद ने फटकार लगाई है। उर्फी जावेद ने अब एक्टर सुनील लहरी द्वारा अयोध्या के लोगों पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। उर्फी ने सुनील लहरी से क्या कहा है, यह जानने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि टीवी के लक्ष्मण ने अयोध्या के लोगों के बारे में क्या कहा था। आपको बता दें, सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक नोट लिखकर अयोध्या के लोगों पर तंज कसा और उनकी महानता को सलाम किया। भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद उन्होंने अयोध्या की जनता पर अपना गुस्सा निकाला। 

 

अपनी हदें पार करते हुए सुनील ने कहा कि जब इन लोगों ने माता सीता को नहीं छोड़ा तो फिर राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में स्थापित करने वालों को धोखा देने में क्यों हिचकिचाएंगे। यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी। साथ ही अपने नोट में उन्होंने यह भी दावा किया कि अब से पूरा देश अयोध्या की जनता को अच्छी नजर से नहीं देखने वाला है। 50 हजार वोटों से भारतीय जनता पार्टी की इस हार के बाद भड़के सुनील लहरी को अब उर्फी जावेद ने साफ और सटीक जवाब दिया है।

 

अयोध्या की जनता के समर्थन में आईं उर्फी जावेद
सुनील के इस बयान पर पलटवार करते हुए अब उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी राय रखी। अयोध्या की जनता का पक्ष लेते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'इसे स्वार्थ नहीं लोकतंत्र कहते हैं।' अब लोग भी उर्फी जावेद के इस बयान से सहमत होंगे। अगर अयोध्या की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के बजाए समाजवादी पार्टी को चुना है तो यह उनका फैसला है। उनके इस फैसले को गुस्से में धोखा कहना ठीक नहीं होगा। बता दें, अब उर्फी जावेद का ये बयान चर्चा में आ गया है।