सांसद बनी कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने जीत दर्ज की है। कंगना ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय मोहाली एयरपोर्ट पर एक महिला कांस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया।
 | 
KANGNA
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया है। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना द्वारा दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थीं, इसीलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सांसद को थप्पड़ मारा। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि कुलविंदर कौर फिलहाल कमांडेंट रूम में बैठी हैं।READ ALSO:-मेरठ : चुनाव जीतने के बाद कहां रहेंगे अरुण गोविल? साफ कर दी अपनी प्राथमिकता

 


भाजपा सांसद को क्यों मारा थप्पड़?
घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था, तभी सुरक्षा जांच के दौरान CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया। दावा है कि किसान आंदोलन के खिलाफ बोलने की वजह से CISF गार्ड कंगना रनौत से नाराज थी। कंगना के साथ चल रहे मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इसके बाद कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वह फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।


संसद जाने से पहले इंस्टा पर शेयर की फोटो
मंडी से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत आज दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट से थप्पड़ मारने की खबर आई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर बताया था कि वह संसद जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो शेयर की है। 

 


लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने जीत हासिल की है। मंडी में कंगना ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
 मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। पूरे देश की निगाहें मंडी सीट पर थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच था। कंगना को कुल 5,37,022 वोट मिले।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।