सलमान खान को पहली और आखिरी वार्निंग, वायरल पोस्ट में लिखा-अगली बार गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी, 

रविवार सुबह सलमान खान के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. इस मामले की जांच चल रही है। महाराष्ट्र सरकार ने भी मामले का संज्ञान लिया है और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब पता चला है कि ईद के बाद सलमान के घर पर ये फायरिंग किसने करवाई थी। 
 
सलमान खान के घर पर फायरिंग को लेकर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है।  आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जिसका नाम सिद्दू मुस्सेवाला हत्याकांड में भी आया था। पोस्ट में कहा गया कि एक आखिरी वार्निंग है, अगली बार खाली घर पर गोली नहीं चलेगी। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई। बाइक सवार दो संदिग्धों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की और वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। READ ALSO:-सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, Salman का कूल रिएक्शन-मैं नहीं डरता, कोई फर्क नहीं पड़ता

 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखी ये बात
ओ३म् )(जय श्री राम )(जय श्री जमबेश्वर)(जय गुरदेव दयानंद सरस्वति)(जय भारत) हम अमन चाहते हैं जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखरी वार्निंग है। इसके बाद  खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी.' वायरल पोस्ट में यह भी लिखा है कि जिस Dawood Ibrahim और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं। जय श्री राम, जय भारत, सलाम शाहिदा। (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) 

 

फायरिंग 7.8 बोर की बंदूक से की गई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिस बंदूक से फायरिंग की गई वह 7.6 बोर की बंदूक थी. पुलिस विश्लेषण के मुताबिक, दोनों आरोपियों की लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। पुलिस का यह भी मानना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं। सलमान के घर के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर ली है।

 

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। टीम के सदस्य अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि सलमान पर आगे भी ऐसा हमला हो सकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

 

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की
घटना के बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है। 

 

सीएम शिंदे ने सलमान खान से फ़ोन पर बात की 
सलमान खान के घर के बाहर हुए हमले के बाद एक्टर के फैंस भी उन्हें लेकर चिंतित हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया। साथ ही कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी भी एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे।  फिलहाल सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनके घर पर आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं एक्टर को घर की बालकनी में आने से भी मना किया गया है।