सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, Salman का कूल रिएक्शन-मैं नहीं डरता, कोई फर्क नहीं पड़ता

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चली हैं। इंडस्ट्री में एक एक्टर का रुतबा अलग होता है। लेकिन उनकी परेशानियां भी कम नहीं हैं। उन्हें काफी समय से अलग-अलग ग्रुप से धमकियां मिल रही हैं। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने भी उन्हें चेतावनी दी है। आइए जानते हैं क्या है मामला। 
 | 
SALMAL
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रविवार (April 14) सुबह करीब 5 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। मुंबई पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि बदमाश कौन थे और उन्होंने फायरिंग क्यों की, इन सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की सूचना मिली है। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त भी जांच के लिए सलमान के घर पहुंचे हैं। READ ALSO:-UP : महिला शौचालय में घुस गए BJP प्रत्याशी, सवाल पूछा तो जोड़ने लगे हाथ-बोले-गलती हो गई भाई! वीडियो जमकर वायरल

 

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि सलमान खान को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इसलिए फैन्स भी अपने स्टार को लेकर चिंतित हैं। धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन रविवार को हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर सभी की परेशानी बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर 2023 में पंजाबी एक्टर और सिंगर ग्रिप्पी ग्रेवाल के कनाडाई घर पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद उनके फेसबुक अकाउंट पर एक धमकी भरा मैसेज भी आया जो मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूरोप से भेजा गया था। इस मैसेज में लिखा था कि सलमान खान अपने भाई के बारे में बहुत बातें करते हैं। अब तो तुम्हारा भाई भी तुम्हें नहीं बचा पाएगा। यह भी मत सोचो कि डेविड या कोई भाई तुम्हें बचाएगा।

 KINATIC

सलमान खान को Y+ सुरक्षा मिली हुई है
धमकी में आगे लिखा गया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तुमने जो कहा, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इससे आपको जरूर सबक मिलेगा। जिस देश में चाहो भाग जाओ, लेकिन मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। इस धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सुरक्षा दे दी है। ऐसी धमकियों के बीच सलमान खान ने अपने लिए बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी थी, जिसमें वह आजकल सफर करते हैं। बॉलीवुड के इतिहास में फिल्मी हस्तियों पर जानलेवा हमले हुए हैं, गुलशन कुमार की हत्या के बाद कई सितारों को धमकी भरे पत्र या फोन कॉल मिले हैं। इनमें शाहरुख खान, अरिजीत सिंह, बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारों के नाम शामिल हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।