सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को देख बेकाबू हुए फैंस, घर में घुसकर मचाया उत्पात; बल प्रयोग कर भीड़ को किया गया नियंत्रित-Video 

अल्लू अर्जुन के फैंस ने हाल ही में उनके घर के बाहर जमकर हंगामा किया। एक्टर को देखकर उनके फैंस अपना आपा खो बैठे और जोश में आकर एक्टर के घर में घुसने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ एक्टर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया बल्कि उन्हें देखकर खुद अल्लू अर्जुन भी डर गए। 
 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक्टर की एक के बाद एक हिट फिल्में उन्हें अपने फैंस के करीब ला रही हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर भी रिलीज हुआ। ऐसे में अल्लू अर्जुन को लेकर फैंस की दीवानगी चरम पर पहुंच गई।  अब उनके फैंस का एक चौंकाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। Read also:-बाबा रामदेव को सुप्रीम फटकार

  allowfullscreen

अल्लू अर्जुन के फैंस ने तो हद ही कर दी
साउथ एक्टर्स के फैन्स की बात करें तो उनकी दीवानगी कितनी चरम पर है ये समय-समय पर देखा गया है। हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया जब अल्लू अर्जुन और प्रभास के फैंस एक साथ जमा हो गए। इस दौरान अल्लू अर्जुन के फैंस ने प्रभास के एक फैन को इतना पीटा कि वो बेचारा अधमरा हो गया। वहीं, अब अल्लू अर्जुन के ऐसे ही फैन्स का एक और वीडियो सामने आया है। इस बार एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस इस हद तक आगे बढ़ गए कि उन्होंने अल्लू अर्जुन के घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। 

 

एक्टर की संपत्ति को हुआ नुकसान
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वो दिन है जब अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था और वो अपने घर के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें देखने के बाद भीड़ की सुनामी आ गई जिसे काबू करना मुश्किल हो गया। हर कोई एक दूसरे के ऊपर चढ़कर एक्टर की एक झलक पाने की कोशिश करता रहा।  इसी दौरान एक शख्स दीवार पार कर एक्टर के घर में औंधे मुंह गिर गया। एक्टर को देखकर कुछ लोग इतने बेकाबू हो गए कि उन्होंने घर के बाहर लगे सुरक्षा तार भी तोड़ दिए और कुछ ने तो कार पर चढ़कर उसे नुकसान पहुंचाया। 

 

सिक्योरिटी ने लाठियां फटकार कर भीड़ को किया नियंत्रित
ये सब देखकर अल्लू अर्जुन भी हैरान रह गए और उन्होंने सभी से ऐसा न करने की गुजारिश की। फिर भी फैंस नहीं माने और मामला हाथ से निकलने लगा तो सिक्योरिटी को बीच में आकर मामला संभालना पड़ा। इस दौरान सिक्योरिटी ने लाठियां फटकार कर भीड़ को नियंत्रित किया और किसी भी तरह के नुकसान से भी बचाया। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो शायद हालात बेकाबू हो सकते थे और संपत्ति के अलावा किसी फैन को भी गंभीर चोट लग सकती थी क्योंकि काफी धक्का-मुक्की हो रही थी।