मेरठ : Subharti University के मैदान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन, कुलपति ने कहा स्वस्थ शरीर ही जीवन का आधार

मेरठ में स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में रविवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। जिसमें छा-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षकाओं सहित विवि. के कुलपति ने हिस्सा लिया।
 

यूपी के मेरठ में स्थित स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर विवि. के जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शानदार आयोजन किया गया।

 

विवि. की 70 यूपी एनसीसी बटालियन व एनएसएस यूनिट ने सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डाॅ. वीपी सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ कुलपति ब्रिगेडियर डाॅ. वीपी सिंह ने ''फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज'' के नारे के साथ हरी झण्डी दिखाकर धावकों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति विवि. छात्रों को जागरूकता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

 

सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शल्या राज ने कहा कि हमें ''फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज'' के नारे को आत्मसात करते हुए देश को स्वस्थ बनाना है। हम सब की यही प्राथमिकता होनी चाहिए कि हमारा शरीर स्वस्थ रहे जिसके लिए योग एवं शारीरिक शिक्षा के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है। पढ़ें - CCSU : विवि के पत्रकारिता विभाग में शुरू होंगे 4 नए कोर्स, कई कॉलेजों की संबंद्धता भी 30 नवंबर तक बढ़ाई।

 

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. संदीप कुमार ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित फ्रीडम रन 2.0 में भाग लेकर अपनी उत्तम फिटनेस का प्रदर्शन किया। उन्होंने खेलों की भूमिका एवं शारीरिक शिक्षा के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मंच का संचालन पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डाॅ. नीरज कर्ण सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. अनोज राज, डाॅ. मन्जू अधिकारी, डाॅ. दिवेश चौधरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. दीपक राघव, डाॅ.रमनीक जैन, भारतेंदु सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।