मेरठ : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 170 अंतोदय लाभार्थियों को सम्मानित किया

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अंतोदय के कार्यक्रम के तहत नगर मंडल स्थित जत्तीवाड़ा क्षेत्र में 170 से ज्यादा उन लोगों को सम्मानित किया
 
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अंतोदय के कार्यक्रम के तहत नगर मंडल स्थित जत्तीवाड़ा क्षेत्र में 170 से ज्यादा उन लोगों को सम्मानित किया। जिन्हें भाजपा द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

 

कार्यक्रम भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष कुणाल कौशिक के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि महानगर मंत्री दीपक शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश को तरक्की की ओर लेजाने का कार्य कर रही है। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के आतंकवाद को 76वीं यूएन महासभा में सभी के सामने बेनकाब किया है।  यह भी पढ़ें - मेरठ के शूटर नितिन जाटव ने दहलाई थी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट, 5 साल पहले सेंट्रल मार्केट में की थी चोरी।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर मंत्री विवेक बाजपेई, पार्षद वार्ड 78 संदीप गोयल रेवड़ी, महानगर कोषाध्यक्ष भाजयुमो रमन खुराना, महानगर मंत्री मयंक वर्मा लोधी, रिचा शर्मा सदस्य महिला मोर्चा जी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक शर्मा ने करा। इस दौरान वासु प्रजापति, हिमांशु शर्मा, मनन अग्रवाल, नीतीश पाठक, हिमांशु रस्तोगी, अनमोल मित्तल, वर्षित शर्मा, शिवम शर्मा, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक राजपूत, विशाल गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पढ़ें - UP: कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त बवाल, भारी पथराव और तोड़फोड़; सांसद और पूर्व सांसद की भी पिटाई।