CNG prices : आम लोगों को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम

देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में CNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह बढ़ोतरी तीन हफ्ते में दूसरी बार हुई है। इससे पहले ऐसा नवंबर के आखिरी हफ्ते में किया गया था। आइए आपको भी बताते हैं कि CNG की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
 
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। दूसरी ओर सीCNG के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। Delhi NCR में CNG के दाम तीन हफ्ते में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। सीएनजी के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि, दिल्ली में CNG की कीमत अभी भी पेट्रोल से करीब 20 रुपये कम है। नई कीमतें आज यानी 14 दिसंबर सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि Delhi NCR में CNG की कीमत में कितनी बढ़ोतरी देखी गई है और पहले से क्या कीमत है।READ ALSO:-Weather Report : इन राज्यों में 3 दिन तक होगी भारी बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच और गिरेगा तापमान

 

दिल्ली में कितना बढ़ा दाम?
देश की राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत तीन हफ्ते में दूसरी बार बढ़ गई है। CNG की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। CNG के दाम में आखिरी बार गिरावट जुलाई महीने में देखी गई थी। अगस्त और नवंबर महीने में CNG की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। 

 

NCR में कितना बढ़ा दाम?
वहीं दिल्ली से सटे NCR के शहरों यानी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी CNG की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी CNG के दाम में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। जहां नोएडा में CNG की कीमत 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गाजियाबाद में CNG की नई दर 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और NCR में शामिल गुरुग्राम में CNG 83.62 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेची जा रही है।

 

CNG की कीमतों में अगस्त और नवंबर में कितनी हुई बढ़ोतरी?
इससे पहले अगस्त और नवंबर महीने में CNG की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। 23 नवंबर, 2023 को दिल्ली और NCR इलाकों में CNG की कीमतें भी बढ़ाई गईं, जबकि रेवाड़ी में कीमतें कम की गईं। इससे पहले अगस्त महीने में भी CNG की कीमतें बढ़ी थीं। IGL ने अगस्त में एक साल में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 23 अगस्त को भी Delhi-NCR में CNG की कीमत में एक रुपये का इजाफा हुआ था। महंगी CNG से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई महीने में CNG की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था। इसके बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में CNG की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।