Yamaha R15 का सस्ता वर्जन R15S जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी बजट में, फीचर्स होंगे शानदार

 माना जा रहा है कि कंपनी Yamaha R15S को Yamaha R15 V4 के नीेचे के लाइनअप में रखते हुए Yamaha R15 V3 की कीमत पर बाजार में उतारेगी।

 
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motorcycle ने हाल ही में दो स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 V4.0 और Yamaha R15M को लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी Yamaha R15 V4.0 के सस्ते वर्जन को बाजार में उतारने जा रही है। दरअसल कंपनी ने Yamaha R15S नाम से नई बाइक के लिए दस्तावेज फाइल किए हैं, जिसके बाद यह खबर सामने आई है कि यह Yamaha R15 V4.0 का सस्ता वेरिएंट होगा जो मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जाना है।

 

1.70 लाख रुपये है Yamaha R15 V2 की कीमत

दरअसल यामाहा ने BS4 एरा में  Yamaha R15S को भारत में लॉन्च किया था। स्पोर्ट्स बाइक के उन शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए यह बाइक बाजार में उतारी गई थी जो Yamaha R15 V2 को अफोर्ड नहीं कर सकते थे, क्योंकि यह एक महंगी स्पोर्ट्स बाइक थी। माना जा रहा है कि अब एक बार फिर कंपनी उसी पॉलिसी पर काम कर रही है, क्योंकि हाल ही में Yamaha R15 V4 को बाजार में लॉन्च किया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है, जो कई लोगों के लिए काफी बड़ी रकम है, ऐसे में कंपनी इसके किफायती वर्जन को उतारने की तैयारी कर रही है। 

 

 

Yamaha R15S की कितनी होगी कीमत

माना जा रहा है कि कंपनी Yamaha R15S को Yamaha R15 V4 के नीेचे के लाइनअप में रखते हुए Yamaha R15 V3 की कीमत पर बाजार में उतारेगी। इससे यह बाइक उन लोगों के बजट में आ जाएगी जो Yamaha R15 V4 को अफोर्ड नहीं कर सकते। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha R15S Yamaha R15 V4 के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगी। हालांकि फिलहाल Yamaha R15S के फीचर्स और कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

नई Yamaha R15 के फीचर्स

नई Yamaha R15 का डिजाइन पुराने मॉडल से बहुत अलग है। बाइक के डुअल हेडलैंप क्लस्टर को हटाकर Yamaha R7 स्पोर्ट्स बाइक सिंगल पॉड एलईडी हेडलाइट यूनिट एलईडी पायलट लैंप के साथ दी गई है। 2021 Yamaha R15 में अधिक अग्रेसिव फेयरिंग, मस्कुलर फ्यूल टैंक और लंबी विंडस्क्रीन मिलती है। स्पोर्टियर स्टाइलिंग डिजाइन के बावजूद, कंपनी का दावा है कि R15 में आरामदायक एर्गोनोनॉमिक्स है।

 

बता दें कि नई Yamaha R15 देश की पहली 155cc की बाइक है जो ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस है। बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 19 बीएचपी की पॉवर के साथ 15 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।