2022 BMW F 900 XR Launch: BMW Motorrad ने लॉन्च की 200 किमी/घंटा रफ्तार वाली बाइक, जानिए क्या है कीमत और खासियत

प्रीमियम जर्मन बाइक निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई 2022 BMW F 900 XR बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट्स (CBU) के तौर पर आई है। इस बाइक को BMW Motorrad के डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट(https://www.bmw-motorrad.in) पर बुक किया जा सकता है।
 
प्रीमियम जर्मन बाइक निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई 2022 BMW F 900 XR बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट्स (CBU) के तौर पर आई है। इस बाइक को BMW Motorrad के डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट(https://www.bmw-motorrad.in) पर बुक किया जा सकता है। BMW F 900 XR Pro की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये रखी गई है। बाइक की डिलीवरी जून 2022 से शुरू होगी। Read More. Mahindra & Mahindra Hike Prices : महिंद्रा कंपनी ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम, इससे पहले Maruti Suzuki, Tata, Hundai भी बढ़ा चुकी हैं कीमत, देखें

इंजन व माइलेज

मोटरसाइकल की इंजन में चार वाल्व प्रति सिलेंडर, दो ओवरहेड कैमशाफ्ट और ड्राई-संप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इंजन 8500 आरपीएम पर 105 बीएचपी (77 किलोवाट) का पावर आउटपुट और 6500 आरपीएम पर 92 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। यह मोटरसाइकिल 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 3.6 सेकेंड में ही हासिल कर सकती है साथ ही इसकी अधिकतम रफ्तार 200 किमी/घंटा से भी अधिक है। BMW F 900 XR Bike में कंपनी ने ब्रिज फ्रेम 2-सिलेंडर इन-लाइन इंजन को लोड-असर एलिमेंट के तौर पर इंटीग्रेट किया है। 

 

मोबाइल फोन कर सकते हैं कंट्रोल  

BMW Motorrad के इस बाइक को बिना ऐप इंस्टॉल किए मोबाइल फोन व मीडिया फंक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बाइक में राइडर ब्लूटूथ कनेक्शन के मदद से टेलीफोन कॉल और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं। इन सब के अलावा बाइक BMW Motorrad Connectivity App के साथ रूट इंपोर्ट और डिस्प्ले पर मल्टीपल वेपॉइंट गाइडेंस के साथ आती है। Read More. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4 रंगों में लॉन्च हुई Yamaha की ये शानदार बाइक, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

 

कुछ अन्य शानदार फीचर्स

नए स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो डायनामिक ईएसए, कीलेस राइड और सेंटर स्टैंड को स्टैंडर्ड तौर पर पेश किए गए हैं। इनके अलावा भी डायनेमिक पैकेज के तौर पर इसमें हेडलाइट प्रो, डे-टाइम राइडिंग लाइट्स और गियर शिफ्ट असिस्ट प्रो जैसे फीचर्स दिये जा रहे हैं। साथ मिलने वाले एक्टिव पैकेज में राइडिंग मोड्स प्रो, डायनेमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल (MSR), हीटेड ग्रिप्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS प्रो और केस होल्डर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।