ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4 रंगों में लॉन्च हुई Yamaha की ये शानदार बाइक, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

New Yamaha MT 15 Launch India: यामाहा मोटर ने आज भारत में नई यामाहा एमटी-15 (MT-15) बाइक को लॉन्च कर दिया है। यामाहा MT-15 बाइक 1,59,900 रुपये की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत पर उतारी गई है। यामाहा MT-15 अब कुछ नई चीजें जैसे इनवर्टेड फ्रंट फोर्क, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ग्राफिक्स के साथ पेश की गई है।

 | 
mt
New Yamaha MT 15 Launch India: यामाहा मोटर ने आज भारत में नई यामाहा एमटी-15 (MT-15) बाइक को लॉन्च कर दिया है। यामाहा MT-15 बाइक 1,59,900 रुपये की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत पर उतारी गई है। यामाहा MT-15 अब कुछ नई चीजें जैसे इनवर्टेड फ्रंट फोर्क, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ग्राफिक्स के साथ पेश की गई है। आपको बता दें कुछ महीने पहले पुराने मॉडल को बंद करने के बाद से एमटी-15 को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। 2022 एमटी-15 चार कलर ऑप्शन सियान स्टॉर्म (नया), रेसिंग ब्लू (नया), आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और मैटेलिक ब्लैक के साथ आता है। Read More. Honda Shine 125 : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा शाइन हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए इतने रुपये, देखें
बाइक में नया एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया है। बाइक के डिस्प्ले पर बात करें तो वहाँ गियर इंडिकेटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर, आरपीएम और स्पीडोमीटर की जानकारियां मिलती हैं। 

whatsapp gif

 

यामाहा MT-15 की कीमत 

नई यामाहा MT-15 बाइक 1,59,900 रुपये की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत पर उतारी गई है। यामाहा MT-15 के पुराने वर्जन YZF-R15 V4.0 बाइक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये तय की थी। 

yamaha

 

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी उपलब्ध 

बाइक में ब्लूटूथ सक्षम वाई-कनेक्ट ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन बैटरी स्थिति के साथ साथ कॉल, ई-मेल और एसएमएस अलर्ट भी प्रदर्शित करता है। सक्षम वाई-कनेक्ट ऐप स्मार्टफोन पर रखरखाव की जानकारी, पार्किंग स्थान, ईंधन खपत, खराबी, रेव्स डैशबोर्ड और रैंकिंग से संबंधित जानकारी भी प्रदान करता है। 

ymaha

इंजन और पावर

नई स्पोर्ट्स बाइक में 155 cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर अधिकतम 18.4 PS का पावर व 7,500 rpm पर 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक को वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 

yamaha

कुछ अन्य स्पेशल फीचर 

यामाहा MT-15 को डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर डिजाइन किया गया है, जिससे यह हल्की बाइक्स में से एक है। नई MT-15 का कुल वजन महज 139 किलोग्राम है। इस फाइटर बाइक में यूनिक LED हेडलाइट, LED टेल लाइट और LED पोजीशन लाइट मिलता है। ब्रेकिंग नई MT-15 में डिस्क ब्रेक की बात करें तो आगे 282mm और पीछे 220mm  का लगाया गया है। बाइक चार रंगों में उपलब्ध की गई है जिसमें सियान स्टॉर्म, रेसिंग ब्लू, आइस फ्लुओ वर्मिलियन और मैटेलिक ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।